दिल्ली का दम घुटा: AQI 436 पार, सांसें अब ‘Luxury Item’ में शामिल

राजधानी दिल्ली की हवा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहाँ सांस लेना भी बहादुरी का काम है। रविवार सुबह दिल्ली का औसत Air Quality Index (AQI) 391 दर्ज किया गया — यानी “बहुत ख़राब” अब “नॉर्मल मौसम अपडेट” बन चुका है। कौन-कौन से इलाके बने गैस चैंबर? केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के ताज़ा आंकड़े बता रहे हैं कि कुछ इलाकों में तो AQI 400 के पार निकल गया — आनंद विहार: 412 अलीपुर: 415 चांदनी चौक: 409 आरके पुरम: 422 पटपड़गंज: 425 बवाना: 436 (यानि यहाँ…

Read More

अमेरिका-भारत रिश्तों में फिर खिली दोस्ती की कली- आने वाले हैं ट्रंप

कई महीनों की ‘टैरिफ ठन-ठन’ के बाद अब अमेरिका और भारत के बीच फिर से दोस्ती की धूप खिलने लगी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद बताया है कि वे अगले साल भारत आने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा — “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे मित्र हैं, उन्होंने मुझे भारत आने का न्योता दिया है। वो एक महान व्यक्ति हैं।” लंबे वक्त से दोनों देशों के बीच रिश्तों में खटास थी — वजह थी अमेरिकी टैरिफ, रूस से भारत की तेल खरीद और ट्रंप के भारत-पाक पर विवादित…

Read More

वंदे मातरम: मोदी- लक्ष्य असंभव नहीं, कांग्रेस बोली- RSS ने कभी गाया ही नहीं

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जब पूरा स्टेडियम “वंदे मातरम” से गूंज उठा, तो पीएम मोदी खुद भी सुर में सुर मिलाते दिखे। इस मौके पर उन्होंने 150वीं वर्षगांठ पर स्मारक स्टैम्प और सिक्का जारी किया और कहा – “वंदे मातरम एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक सपना है। ऐसा कोई संकल्प नहीं जो हम भारतीय पूरा न कर सकें।” ये कार्यक्रम अब सिर्फ एक दिन का नहीं — बल्कि 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक देशभर में सालभर का सेलिब्रेशन रहेगा। वंदे मातरम की…

Read More

Operation Sindoor के बाद ट्रंप की गिनती फिर बिगड़ी: 5…7…अब 8 विमान गिराए

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन “सिंदूर” लॉन्च कर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया। इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान की कई चौकियों को तबाह कर दिया था।सीमा पर तनाव जरूर बढ़ा, लेकिन भारत की रणनीतिक कार्रवाई ने पाकिस्तान को करारा संदेश दिया — “अब बस बहुत हुआ।” व्हाइट हाउस में अब भी ‘सिंदूर’ का रंग नहीं गया भारत-पाक के बीच यह संघर्ष खत्म हुए महीनों बीत गए, मगर व्हाइट हाउस अब भी उस तनाव को “ट्रंप की डिप्लोमैटिक जीत” बताने में लगा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड…

Read More

बाबुओं की बल्ले-बल्ले! 8वां वेतन आयोग गठित, अब वेतन बढ़ेगा या उम्मीदें

नई दिल्ली से आई बड़ी खबर ने देशभर के सरकारी दफ्तरों में नई उमंग जगा दी है। केंद्र सरकार ने आखिरकार 8वें वेतन आयोग (Eighth Pay Commission) का गठन कर दिया है। सोमवार को जारी गजट अधिसूचना के अनुसार, आयोग की अध्यक्ष होंगी जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई, जबकि प्रोफेसर पुलक घोष को पार्ट-टाइम सदस्य और पंकज जैन को सचिव नियुक्त किया गया है। अब सवाल यह है कि क्या आने वाले महीनों में सरकारी कर्मचारियों की जेबें थोड़ी और भरी होंगी — या फिर यह सिर्फ “कैलकुलेशन का जाल” बनेगा?…

Read More

भीड़, अफरा-तफरी और त्रासदी: मंदिर में भगदड़ से 9 श्रद्धालु काल के ग्रास बने

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है।काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला — जहां भक्ति का माहौल अचानक मातम में बदल गया। क्या हुआ हादसे के दौरान? एकादशी के अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सीढ़ियों पर चढ़ते समय अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई…

Read More

पीएम मोदी का वार – “दो युवराज, दो घोटाले और छठी मैया का अपमान!”

बिहार की सियासत में अब छठ का भी पॉलिटिकल स्वाद जुड़ गया है! मुज़फ़्फ़रपुर में चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर सीधा प्रहार करते हुए कहा –“दो युवाओं की जोड़ी, जो खुद को युवराज समझती है, उन्होंने झूठे वादों की दुकान खोली है! एक देश के सबसे भ्रष्ट परिवार से, दूसरा बिहार के सबसे भ्रष्ट परिवार से। दोनों करोड़ों के घोटालों में ज़मानत पर हैं।” भीड़ में “जय मोदी!” के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने मुस्कुराकर कहा — “ये दोनों मिलकर बिहार का भविष्य तय करना…

Read More

1 करोड़ का चैलेंज! रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर लगाए बड़े आरोप

उत्तर प्रदेश के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण और इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ रोहिणी घावरी का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दो धमाकेदार पोस्ट शेयर की हैं और दावा किया है कि वह अब पूरी सच्चाई देश के सामने लाने वाली हैं। 1 करोड़ का चैलेंज रोहिणी ने अपने पहले पोस्ट में लिखा: “कल जो सच्चाई मैं समाज को दिखाऊंगी, उसे AI या फेक साबित करने वाले को 1 करोड़ का इनाम। पूरी कोशिश कर लेना, लेकिन सच छुपा नहीं पाओगे।”…

Read More

“तेजाब से आवाज बुझा देंगे!” -TMC विधायक Abdur Rahim का वर्जन 2.0

पश्चिम बंगाल की राजनीति फिर से हाई वोल्टेज मोड में आ गई है। TMC विधायक अब्दुर रहीम बक्शी ने शनिवार को एक जनसभा में जो बोला, उसे सुनकर माइक भी सहम गया। “अगर किसी ने बंगाली प्रवासी मजदूरों को दोबारा ‘बांग्लादेशी’ या ‘रोहिंग्या’ कहा, तो उनके मुंह में तेजाब डाल दूंगा।” – अब्दुर रहीम बक्शी, मालदा सभा में अब चाहे माइक गल गया हो या बयान वायरल हुआ हो, बंगाल की गर्म हवाओं में ये धमकी तेल में आग का काम कर गई है। Shankar Ghosh पर सीधा हमला, लेकिन…

Read More

भागवत के ‘तीन बच्चे’ बयान पर ओवैसी: “लोगों के बेडरूम में झाँकना बंद करो”

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें वर्ष के मौके पर आयोजित समारोह में प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या पर एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा: “देश की नीति हर नागरिक को 2.1 बच्चे रिकमंड करती है। इसलिए तीन बच्चे हों – यही ज़िम्मेदारी है।” हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा: “जो सोचता है कि इस्लाम नहीं रहेगा, वो हिंदू नहीं हो सकता।” बयान ने तुरंत ही राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया। ओवैसी का पलटवार: “आप कौन होते हैं लोगों के बेडरूम में झाँकने वाले?” AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन…

Read More