दुनिया की तेल नस ‘लॉक’! ईरान बोला- हॉर्मुज अब कभी पहले जैसा नहीं होगा

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

दुनिया का तेल जिस रास्ते से गुजरता है, वही रास्ता अब बारूद की गंध से भर चुका है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य जहां से ग्लोबल इकॉनमी की सांस चलती है अब ‘रेड जोन’ में बदल रहा है। और जब ईरान कहता है कि “सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा”, तो यह सिर्फ बयान नहीं… बल्कि आने वाले आर्थिक तूफान का ट्रेलर है।

“ईरान की दो टूक”: खेल अब बदल चुका है

Mohammad Bagher Ghalibaf ने साफ कहा हॉर्मुज की स्थिति अब प्री-वॉर जैसी नहीं होगी।

Strait of Hormuz दुनिया के लगभग 20% तेल का रास्ता है। जब इस ‘ऑयल हाईवे’ पर असुरक्षा का बोर्ड लग जाए,
तो समझिए कि सिर्फ जहाज नहीं, पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था खतरे में है।

“तेल की नस पर वार”: सप्लाई चेन का दम घुटा

Iran और Israel के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर टैंकर ट्रैफिक पर पड़ा है। जहाजों पर हमले तेज हुए, इंश्योरेंस प्रीमियम आसमान छूने लगा, और कई रूट लगभग ठप हो गए।

यह सिर्फ ‘सिक्योरिटी इश्यू’ नहीं, यह ‘इकॉनमिक ब्लॉकेड’ का ट्रेलर है।

“ट्रंप का दावा vs जमीनी हकीकत”

Donald Trump ने भरोसा दिलाया “हॉर्मुज जल्द सुरक्षित होगा।” लेकिन NATO देशों का ‘नो’ इस दावे को अधूरा बना देता है। कूटनीति की भाषा में इसे कहते हैं “बात बड़ी, सपोर्ट छोटा।”

“क्यों अहम है हॉर्मुज?”: ग्लोबल इकॉनमी का गला

अगर यह जलडमरूमध्य बाधित होता है कच्चा तेल बेकाबू महंगा। शिपिंग कॉस्ट में विस्फोट। एशिया, खासकर भारत पर सीधा असर। सप्लाई चेन का ब्रेकडाउन। India जैसे देशों के लिए यह सिर्फ न्यूज नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का संकट बन सकता है।

“एक्सपर्ट व्यू”: खतरे की घंटी या सायरन?

ऊर्जा विशेषज्ञ Amit Mittal कहते हैं:
“अगर हॉर्मुज में अस्थिरता बनी रहती है, तो यह 2008 जैसी वैश्विक आर्थिक हलचल पैदा कर सकता है।”

डिफेंस एक्सपर्ट Ajit Ujainkar का नजरिया और सख्त है:
“यह सिर्फ समुद्री मार्ग नहीं, बल्कि रणनीतिक ‘चोक पॉइंट’ है। यहां तनाव का मतलब है ग्लोबल पावर बैलेंस का बदलना।”

मतलब साफ यह चेतावनी नहीं, सायरन है।

तेल महंगा, बीमा महंगा, जिंदगी महंगी और जीत? वह अभी भी कागजों पर ही लिखी जा रही है। जंग में असली हार हमेशा आम लोगों की होती है बस इस बार बिल थोड़ा ज्यादा भारी है।

दुनिया किस मोड़ पर खड़ी है?

हॉर्मुज की स्थिति अब सिर्फ क्षेत्रीय नहीं रही। यह वह बिंदु है जहां से या तो डिप्लोमेसी रास्ता निकालेगी या फिर इकॉनमी झटका खाएगी।दुनिया इंतजार कर रही है क्या यह ‘क्राइसिस’ कंट्रोल होगा या ‘कैओस’ में बदलेगा?

5 राज्यों में वोटिंग की तारीखें तय, 17.4 CR, वोटर्स तय करेंगे सत्ता की किस्मत

Related posts

Leave a Comment