यूपी में हरियाली महाअभियान को मिली रफ्तार: शिक्षण संस्थानों ने एक दिन में लगाए 43 लाख पौधे, 35 करोड़ पौधारोपण अभियान को मिला बड़ा सहयोग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान को शिक्षा विभाग से बड़ी मजबूती मिली है। राज्यभर के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में आयोजित विशेष पौधारोपण अभियान के दौरान एक ही दिन में 43 लाख पौधे लगाए गए। इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सरकार का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए हरियाली को बढ़ावा देना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने लगाए 12 लाख पौधे बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत परिषदीय…

Read More