विराट कोहली ने विदेशी मैदानों पर रचा इतिहास! SENA के चारों देशों में 50 से ज्यादा औसत से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने

ऑकलैंड: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन जारी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 74 रनों की पारी खेलकर कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में अपना वनडे औसत 49.66 से बढ़ाकर 51.53 कर लिया। इसके साथ ही वह SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 50 या उससे अधिक के औसत से रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। चारों SENA देशों में कोहली का शानदार रिकॉर्ड विराट…

Read More

विराट कोहली ने रचा इतिहास! वनडे में 15 हजार रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में हुए शामिल, ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने रविवार को एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे कोहली ने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 59 रन का आंकड़ा पार करते ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ विराट कोहली वनडे में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह मुकाम अपने…

Read More

विराट कोहली ने बनाया नया इतिहास, IPL में धोनी-रोहित को पीछे छोड़ बने नंबर-1 खिलाड़ी

रायपुर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने IPL इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही विराट ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली अब इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपना 279वां IPL मैच खेला और इसी के साथ इतिहास रच दिया।…

Read More

विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी, KKR के खिलाफ रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

रायपुर: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। लगातार दो मुकाबलों में शून्य पर आउट होने के बाद ट्रोलिंग झेल रहे विराट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने सिर्फ 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में उनके बल्ले से निकला चौथा अर्धशतक रहा। रोहित शर्मा का रिकॉर्ड…

Read More

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, 14 हजार रन पूरे करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में लगातार दो मैचों में शांत रहने के बाद विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज ने इस मुकाबले में ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में हासिल नहीं कर सका था। कोहली ने अपनी पारी के दौरान जैसे ही 78 रन पूरे किए, वह टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए। इस उपलब्धि…

Read More

‘रनचेज में विराट का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज’, कोहली की बल्लेबाजी देख गदगद हुए वीरेंद्र सहवाग

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को प्रभावित किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने नाबाद शतक लगाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। उनकी इस यादगार पारी के बाद पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने विराट की जमकर तारीफ की और कहा कि लक्ष्य का पीछा करते समय उनका दिमाग बेहद तेज गति से काम करता है। विराट कोहली ने इस मुकाबले में टी20 क्रिकेट में 14 हजार रन पूरे…

Read More