नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया…
Read MoreTag: मौसम विभाग
दिल्ली में आज फिर बरस सकते हैं बादल, IMD का येलो अलर्ट जारी; जानिए किस समय हो सकती है बारिश
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और आज भी मौसम सुहावना बने रहने के आसार हैं। तापमान में लगातार दर्ज हो रही गिरावट दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,…
Read Moreआज केरल नहीं पहुंचा मॉनसून! IMD ने बताया ताजा हाल, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली समेत उत्तर भारत में जारी रहेगा हीटवेव का कहर
नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मॉनसून का इंतजार है, लेकिन 26 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताए जाने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अभी आधिकारिक दस्तक नहीं दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां फिलहाल अनुकूल बनी हुई हैं और अगले 2 से 3 दिनों में इसके अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और अंडमान के शेष हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि केरल के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन…
Read Moreआसमान से बरस रही आग! कई राज्यों में 47 डिग्री के पार पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया Heatwave का रेड और ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिम भारत तक तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश का बांदा और महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश के सबसे गर्म इलाके रहे। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी…
Read Moreभीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अलर्ट; कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे देश के कई हिस्सों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28…
Read Moreसरकार छुट्टी पर थी और दिल्ली-बिहार-राजस्थान-मंडी में बादल ओवरटाइम पर
भारत के कई राज्यों में मानसून अब मेहमान नहीं, मुसीबत बन गया है। बादल मानो नाराज़ होकर “बदला बरसाने” निकले हैं — और प्रशासन… बस WhatsApp पर फॉरवर्ड भेजने में व्यस्त है। दिल्ली: राजधानी बनी ‘जलधानी’ दिल्ली वालों को आज ITO से ऑफिस नहीं, सीधा नाव से “Home Boat” वर्किंग करना पड़ा। आधे घंटे की बारिश में ही दिल्ली ऐसा डूबी, जैसे मेट्रो को छोड़कर मछलियों के लिए बन गई हो। सफदरजंग अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ पानी का भी इलाज चल रहा है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया,…
Read Moreआज़म के जलवे से कांपते थे नेता, अब ऐसा क्या हुआ कि मिलने से कतराते हैं
कभी समाजवादी पार्टी की बैठकों में अगर कोई सबसे ऊँचे स्वर में बोल सकता था, तो वो थे मोहतरम आज़म खान साहब। मुलायम सिंह के दौर में उनका रुतबा ऐसा था कि रामगोपाल हों या शिवपाल, सबकी जुबान पर ताला लग जाता था। “गाय पहले, पार्टी बाद में”: राजा ने छोड़ी बीजेपी, गाय ने नहीं छोड़ा उनका साथ अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, पर चाचा को आँख दिखाने की हिम्मत न उन्होंने की, न उनके बगल में बैठे किसी विधायक ने। चचा एक बार पार्टी छोड़ के गए, पार्टी की अधिकृत…
Read Moreबादल नहीं, मुसीबतें बरस रहीं! हिमाचल बना आफत का हॉटस्पॉट
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने एंट्री मारी नहीं कि तबाही के ट्रेलर सीधा ‘4DX’ में चलने लगे। यहां हर पहाड़ी रास्ता अब एडवेंचर नहीं, ‘आपदा यात्रा’ बन चुका है। लोग पहाड़ देखने निकले थे, अब पेड़ और पत्थर उनके सिर पर गिरने को तैयार बैठे हैं। तेलंगाना BJP को मिला नया कप्तान! एन. रामचंद्र राव की एंट्री पक्की! स्कूलों पर ब्रेक, लेकिन तबाही पर नहीं! कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और सोलन – इन चार जिलों में IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकार…
Read Moreछाता पकड़ लो! पूरे देश में मचेगा ‘बारिश बवाल’, हर राज्य में अलर्ट जारी
बारिश… यानी वो मौसम जिसमें चाय-पकौड़े वालों की चांदी और स्कूल जाने वालों की छुट्टी की उम्मीदें जाग जाती हैं! और इस बार मॉनसून कोई कसर नहीं छोड़ रहा। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि देश का शायद ही कोई ऐसा राज्य बचा हो जहां बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया हो। असदुद्दीन ओवैसी का अमेरिका पर हमला: ‘ट्रंप को नोबल? ईरान पर बम अलर्ट-ए-अलर्ट: कहां-कहां जारी हुआ कौन सा अलर्ट? रेड अलर्ट: गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में – यानी छाता नहीं, बोट की ज़रूरत…
Read Moreतपिश तू जा, अब बदरा आएंगे! यूपी में झमाझम का ऐलान
उत्तर प्रदेश की जनता जो पिछले कुछ हफ्तों से ऐसी गर्मी झेल रही थी जैसे सूर्यदेव अपनी स्पेशल सैलरी पर काम कर रहे हों — अब राहत की सांस ले सकती है। मौसम विभाग ने ऐलान किया है कि 18 या 19 जून को मानसून प्रदेश में दस्तक देने वाला है। मतलब, अब छाता, चाय और पकौड़ों का सीजन शुरू होने वाला है। ईरान पर हमला- परमाणु तो बहाना है, खामेनेई निशाना है 18-19 जून से यूपी में बदरा बाबा की एंट्री मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश…
Read More