मुंबई: करीना कपूर हाल ही में एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में आ गईं। वीडियो में अभिनेत्री को जिम के कपड़ों में देखकर सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तेज हो गईं। लोगों ने वीडियो में उनके लुक को देखकर प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया। अब करीना कपूर की टीम ने इन खबरों पर सफाई देते हुए साफ कर दिया है कि अभिनेत्री प्रेग्नेंट नहीं हैं और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है। वायरल वीडियो से शुरू हुई प्रेग्नेंसी की…
Read MoreTag: बॉलीवुड न्यूज़
सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग पर भड़के शत्रुघ्न सिन्हा, बोले- बीजेपी IT सेल के पेड ट्रोल कर रहे हैं निशाना
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सीजेपी के नेतृत्व वाले छात्र आंदोलन के समर्थन के बाद सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग को लेकर उनके पिता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी का बचाव किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनाक्षी को निशाना बनाकर की जा रही ट्रोलिंग स्वाभाविक नहीं है, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है। ‘पेड ट्रोल हैं, उन्हें लिखकर दिया जाता है’ एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी को ट्रोल करने और उनके खिलाफ माहौल बनाने वाले लोग…
Read More19 साल बाद ‘आवारापन 2’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 5 करोड़ पार; ‘बंटवारा 1947’ को देगी कड़ी टक्कर
नई दिल्ली: इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाई थी, लेकिन समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक बन गई। अब 19 साल बाद इसके सीक्वल को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और इसका असर एडवांस बुकिंग पर भी नजर आ रहा है। तीन दिन में करोड़ों का एडवांस कलेक्शन ‘आवारापन 2’ की एडवांस…
Read More‘मुझे वफादारी पसंद है…’ Ex हसबैंड मोहसिन की दूसरी शादी की तस्वीरों के बाद उर्मिला मातोंडकर की पोस्ट ने खींचा ध्यान
मुंबई: अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर इन दिनों अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। यह पोस्ट उनके पूर्व पति मोहसिन अख्तर की दूसरी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आने के बाद आई है। मोहसिन ने अपनी नई पत्नी निधा भट्ट के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उनके लिए बेहद भावुक संदेश लिखा। इसके बाद उर्मिला ने प्यार, वफादारी और समय को लेकर एक पोस्ट शेयर की, जिसे सोशल मीडिया पर मोहसिन की पोस्ट से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, उर्मिला ने अपनी पोस्ट में किसी का…
Read MoreSECOND PREGNANCY के बीच दीपिका पादुकोण ने शेयर किया बड़ा अपडेट, बताया कैसे गुजर रहे दिन-रात; वीडियो ने खींचा फैंस का ध्यान
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर नया अपडेट साझा किया है। तीसरे ट्राइमेस्टर में होने के बावजूद उनकी दिनचर्या कितनी व्यस्त है, इसकी झलक उन्होंने एक वीडियो के जरिए दिखाई। अभिनेत्री की पोस्ट सामने आते ही फैंस के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई। इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया वीडियो दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीपोस्ट किया है। वीडियो में एक गर्भवती महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में उठाए दिखाई दे रही है। इसके साथ लिखे कैप्शन…
Read More‘रामायण’ के ट्रेलर पर अचानक लगा ब्रेक! मेकर्स के फैसले से भड़के फैंस, बोले- ‘सर, ये बिल्कुल गलत है’
मुंबई: रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने आखिरी वक्त पर इसे स्थगित कर दिया है। ट्रेलर टलने की जानकारी निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस की नाराजगी खुलकर सामने आई और कई यूजर्स ने मेकर्स के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। 24 जुलाई को नहीं आएगा ट्रेलर ‘रामायण पार्ट-1’ का ट्रेलर शुक्रवार, 24 जुलाई को रिलीज किया जाना था। हालांकि अब इसकी रिलीज अगले आदेश तक टाल दी…
Read More‘हैवान’ से अक्षय-सैफ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, 17 साल बाद साथ दिखे दोनों सितारे, रिलीज डेट भी हुई तय
मुंबई: कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अक्षय कुमार अब एक अलग अंदाज में बड़े पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ से अक्षय कुमार और सैफ अली खान का पहला कैरेक्टर पोस्टर जारी कर दिया गया है। दोनों कलाकारों का इंटेंस लुक सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज…
Read Moreशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘मन्नत’ के रेनोवेशन और अतिरिक्त मंजिल निर्माण का रास्ता साफ
मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मुंबई स्थित उनके बंगले ‘मन्नत’ में अतिरिक्त मंजिल जोड़ने के लिए दी गई तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) की मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही बंगले के रेनोवेशन और विस्तार कार्य का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों ने रेनोवेशन की अनुमति देते…
Read Moreक्या हेमा मालिनी की बायोपिक में दिखेंगी दीपिका पादुकोण? ‘ड्रीम गर्ल’ ने खुद बताया किसे मानती हैं अपने किरदार के लिए सबसे उपयुक्त
नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने फिल्म जगत में अपने शानदार 60 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनसे उनकी संभावित बायोपिक को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने पहली बार खुलकर अपनी राय रखते हुए बताया कि यदि उनकी जीवन यात्रा पर फिल्म बनती है, तो वह किस अभिनेत्री को अपने किरदार में देखना पसंद करेंगी। सिनेमा में छह दशक पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई में ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस…
Read Moreबॉक्स ऑफिस पर ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाका जारी! चौथे दिन भी बरसे करोड़ों, 100 करोड़ क्लब में एंट्री के बाद बजट रिकवरी के बेहद करीब
मुंबई: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज चार दिनों के भीतर फिल्म ने घरेलू और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। वीकेंड में जबरदस्त कमाई के बाद सोमवार को भी फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया और अब यह अपने बजट की भरपाई के बेहद करीब पहुंच गई है। मंडे टेस्ट में भी पास हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को फिल्म की कमाई में सामान्य गिरावट जरूर देखने को…
Read More