नेपाल में भीषण बाढ़ से भारी तबाही, 40 घर और 6 पुल बहे; 150 से ज्यादा विदेशी पर्यटक फंसे

काठमांडू: नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में रविवार तड़के आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। इस आपदा में करीब 40 घर, छह पुल और जलविद्युत परियोजना से जुड़ा बुनियादी ढांचा बह गया। वहीं 10 लोगों के लापता होने की सूचना है, जबकि ट्रेकिंग मार्ग पर 150 से अधिक विदेशी पर्यटक फंस गए हैं। राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। राहत अभियान में अब तक 49 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाढ़ के बाद सेना और राहत एजेंसियों ने अब तक…

Read More

नेपाल में बाढ़ का कहर, मौतों का आंकड़ा 1404 पहुंचा; 6150 लोग अब भी लापता, चीन में 43 की मौत

काठमांडू: नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। मलबे से लगातार शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 1404 हो गई है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 13,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है, जबकि करीब 6,150 लोग अभी भी लापता हैं। उधर, चीन की तरफ भी आई बाढ़ में 43 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। हिमस्खलन के बाद अचानक आई बाढ़ ने मचाई तबाही नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26…

Read More

नेपाल जलप्रलय में तबाही का खौफनाक आंकड़ा, मृतकों की संख्या 1377 पहुंची; 5000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

काठमांडू: नेपाल में ग्लेशियर ढहने के बाद आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1377 हो गई है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 26 अगस्त को आई बाढ़ ने नेपाल के नौ जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया था। मलबे और कीचड़ के बीच लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, आपदा के बाद अब तक 13656 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। वहीं 5130 लोगों के…

Read More

नेपाल त्रासदी के 10 दिन बाद भी जारी है तबाही का मंजर, 1400 से ज्यादा मौतें; 5000 से अधिक लोग अब भी लापता

काठमांडू: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के 10 दिन बाद भी हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ और हिमस्खलन के बाद मची तबाही में अब तक 1400 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 5000 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं। लापता लोगों के परिजनों की उम्मीद अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगी है। कई परिवार लंबे समय से अपनों की तलाश में…

Read More

नेपाल में बाढ़ की भीषण तबाही, 288 भारतीय लापता; कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा, सेना और बचाव दल तलाश में जुटे

नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इनमें त्रिशूली-1 विद्युत परियोजना में काम करने वाले 73 भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बताई जा रही है। भारत सरकार नेपाल के साथ समन्वय कर राहत और बचाव अभियान चला रही है। विदेश मंत्री जयशंकर की…

Read More

नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप नंबर

भोपाल: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच मध्य प्रदेश के कई नागरिकों के फंसे होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस त्रासदी पर दुख जताते हुए कहा है कि संकट की घड़ी में राज्य सरकार अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की मदद के लिए जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं। नेपाल में फंसे मध्य प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने नई दिल्ली में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।…

Read More

नेपाल में कुदरत का कहर, आम के पेड़ ने बचाई मजदूर की जान; बाढ़ में 157 की मौत, सैकड़ों लापता

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। पानी, कीचड़ और मलबे के तेज बहाव ने कई बस्तियों और बुनियादी ढांचे को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। चीन सीमा से सटे रसुवा जिले के निचले इलाके बिदुर में काम कर रहे 24 वर्षीय नेपाली मजदूर बिबेक कुमाल की जान बेहद नाटकीय तरीके से बची। वह एक नए मकान के बाहर शौचालय का गड्ढा खोद…

Read More

नेपाल में तबाही के बीच भारत की बड़ी मदद, 37.5 टन राहत सामग्री लेकर दूसरी उड़ान रवाना

काठमांडू: नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से मची तबाही के बीच भारत ने राहत अभियान तेज कर दिया है। भारत ने गुरुवार को 37.5 टन मानवीय सहायता, जरूरी दवाइयां, खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामान लेकर दूसरी उड़ान नेपाल के लिए रवाना की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल के लगातार संपर्क में है और खोज एवं बचाव अभियान के दौरान हर संभव सहायता जारी रखेगा। पहले भेजी गई थी करीब 10 टन राहत सामग्री भारत इससे…

Read More