नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। केरल, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने के आसार हैं। कई इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। केरल में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल…
Read More