World Cup में ‘ना खेलूं तो क्या?’ — बांग्लादेश आउट, अब पाकिस्तान की बारी?

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही क्रिकेट कम और पॉलिटिक्स ज्यादा नजर आने लगी है। पहले बांग्लादेश ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया और अब पाकिस्तान ने भी ‘सोच-विचार’ का कार्ड खेल दिया है

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने साफ कर दिया है कि टीम का वर्ल्ड कप खेलना या न खेलना अब सिर्फ क्रिकेट फैसला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री की मंजूरी पर निर्भर है।

बांग्लादेश बाहर, स्कॉटलैंड की एंट्री कन्फर्म

ICC पहले ही ऐलान कर चुकी है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को T20 World Cup 2026 में शामिल किया गया है। स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है और ये फैसला पूरी तरह आधिकारिक है।

यानी एक टीम गई, दूसरी रेडी।

अब सवाल बड़ा है — अगर पाकिस्तान भी हट गया तो?

अगर पाकिस्तान भी आखिरी वक्त पर वर्ल्ड कप से किनारा करता है, तो ICC के पास प्लान-B पहले से मौजूद है।

संभावित एंट्री: Uganda 

नए अपडेट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के बाहर होने की स्थिति में यूगांडा को T20 World Cup 2026 का टिकट मिल सकता है। यह वही यूगांडा है जिसने पिछले ICC इवेंट्स में डिसिप्लिन + सरप्राइज फैक्टर से सबका ध्यान खींचा था।

पाकिस्तान ने क्या कहा? (Official Statement)

PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी बोले, “अगर पाकिस्तान सरकार तय करती है कि टीम वर्ल्ड कप नहीं खेलेगी, तो ICC 22वीं टीम शामिल कर सकती है। फैसला सरकार को लेना है।”

यानि साफ है — क्रिकेट फैसले अब कैबिनेट फाइल में हैं।

पाकिस्तान का शेड्यूल (अगर खेला तो)

अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक:

  •  7 फरवरी: पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स
  •  10 फरवरी: पाकिस्तान vs USA
  •  15 फरवरी: भारत vs पाकिस्तान (Colombo, R Premadasa Stadium)

 पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। सेमीफाइनल/फाइनल में पहुंचने पर भी वेन्यू श्रीलंका ही रहेगा, वरना मुकाबले भारत में शिफ्ट हो सकते हैं।

पहले बांग्लादेश बोला — हम नहीं खेलेंगे, अब पाकिस्तान कह रहा — सोच रहे हैं और ICC शांत बैठा है — अगली टीम रेडी है। क्रिकेट अब मैदान में नहीं, डिप्लोमैटिक फाइलों में खेला जा रहा है।

Karnataka Politics: राज्यपाल गहलोत ने संयुक्त सत्र संबोधन से किया इनकार

Related posts

Leave a Comment