
शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा अब बिग बॉस 19 के घर से बाहर आ चुके हैं। लेकिन शो से बाहर आने के बावजूद उनकी सुर्खियाँ कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इस बार शहबाज ने ऐसा बयान दिया है जिसने सोशल मीडिया पर फिर हलचल मचा दी।
“हाँ, मैं पलता हूँ… और बहन देती है”—शहबाज का साफ-साफ जवाब
बिग बॉस से बाहर आने के बाद शहबाज ने Screen के साथ बातचीत में कहा “हाँ, मैं पलता हूँ। मेरी बहन मुझे पैसे देती है क्योंकि उसके अलावा मेरा कोई नहीं है।”
उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा— “अगर बहन दे रही है तो मैं भी खुशी-खुशी लूंगा। और अगर मज़ाक में कह दे कि ऊँची पहाड़ी से कूद जा… तो मैं एक सेकंड नहीं लगाऊंगा।”
इंटरनेट पर ये लाइन ट्रेंड कर रही है— “भाई हो तो ऐसा… बहन कहे तो पहाड़ भी छोटा लगे!”
क्या वाकई शहनाज पर फाइनेंसियली डिपेंडेंट?
बिग बॉस में भी शहबाज ने माना था कि लोग उन्हें ताने देते हैं कि वे बहन की कमाई पर पलते हैं।
अब सवाल ये— क्या BB19 से फेम मिलने के बाद भी वही लाइफस्टाइल रहेगा?

शहबाज हँसते हुए कहते हैं— “पहले चीजें सही नहीं थीं, अब अच्छा समय आ रहा है। जहाँ तक बहन की कमाई पर पलने वाली बात है—तो हाँ, मैं खाता रहूंगा। कोई टेंशन नहीं।”
यानी कुल मिलाकर—“शहनाज कमाएंगी, शहबाज जमाएंगे!”
बिग बॉस 19 में प्यार तो मिला… लेकिन ट्रॉफी नहीं
शहबाज ने शो में खूब एंटरटेन किया, फैंस ने उन्हें भरपूर प्यार दिया, लेकिन फिनाले से पहले ही वे बेघर हो गए। अब शो फिनाले के करीब है और फैंस केवल एक ही सवाल पूछ रहे— “BB19 की ट्रॉफी किसके घर जाएगी?”
Imran Khan को इंडिया सौंप दो? फर्जी लेटर ने मचाया नया तमाशा!
