वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी ने मऊरानीपुर जलविहार महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर) मऊरानीपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक जलविहार महोत्सव का आयोजन इस वर्ष दिनांक 22.09.2026 से प्रारंभ हो रहा है। महोत्सव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा मेला स्थल का भ्रमण कर आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार, उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर श्री मनोज कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर श्री रत्नेश्वर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्मगुरुओं, मेला पदाधिकारियों, नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेले में आने वाले आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए महिला सुरक्षा के दृष्टिगत मेले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है तथा महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टुकड़ियों की तैनाती की जा रही है। जलविहार महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 500 से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे महोत्सव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। ने मऊरानीपुर जलविहार महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण

झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर) मऊरानीपुर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले पारंपरिक जलविहार महोत्सव का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। महोत्सव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार द्वारा मेला स्थल का भ्रमण कर आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धर्मगुरुओं, मेला पदाधिकारियों, नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मेले में आने वाले आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत मेले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है तथा महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टुकड़ियों की तैनाती की जा रही है। जलविहार महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था हेतु 500 से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिससे महोत्सव को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।

Related posts