
देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय उत्सव 77वें गणतंत्र दिवस में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। सोमवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भव्य गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन होगा। इसकी फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी हो चुकी है, दर्शकों के लिए पास जारी किए जा चुके हैं और VVIP मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं।
सोमवार को हजारों लोग परेड देखने कर्तव्य पथ पहुंचेंगे, लेकिन ध्यान रहे—पास होने का मतलब Automatic Entry नहीं है।
इन चीजों के साथ आए तो Gate पर ही रुक जाएंगे
सुरक्षा कारणों से इस बार नो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू है। कर्तव्य पथ पर निम्न चीजें सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेंगी:
- Mobile charger, power bank, earphones
- Battery-operated gadgets
- Hammer, drill, saw, screwdriver
- Razor, blade, knife, scissors
- Sword, dagger, sharp or pointed weapons
मोबाइल चार्ज रहेगा लेकिन अगर चार्जर साथ है, तो परेड नहीं दिखेगी। अगर प्रतिबंधित सामान मिला तो न सिर्फ Entry Cancel होगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी संभव है।
क्या ले जा सकते हैं? (Allowed Items)
VVIP मूवमेंट और हाई सिक्योरिटी के बावजूद कुछ जरूरी चीजों की अनुमति रहेगी:
- Mobile phone
- Entry pass / ticket
- Photo ID
- जरूरी दवाइयां
- पानी की छोटी बोतल
Police से सहयोग जरूरी, वरना Celebration से बाहर
दिल्ली पुलिस ने परेड देखने आ रहे लोगों से पूरे सहयोग की अपील की है।
जरूरी निर्देश:
- Traffic advisory और route diversion का पालन करें
- Entry gate से ही अंदर जाएं, Exit gate से ही बाहर निकलें
- किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें
- बिना अनुमति फोटो या वीडियो बनाना सख्त मना है
देशभक्ति दिखाइए, डायरेक्टर मत बनिए।
2500 कलाकार, फ्लाईपास्ट और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज
इस साल गणतंत्र दिवस परेड की थीम ‘वंदे मातरम्’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ है। करीब 2500 कलाकार परेड में परफॉर्म करेंगे।

खास बातें:
- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित प्रदर्शनी
- पहली बार भैरव बटालियन का प्रदर्शन
- हर बार की तरह शानदार Air Force Flypast
इस बार दर्शक दीर्घाओं के नाम भारत की नदियों पर रखे गए हैं, जिनके साथ साइन बोर्ड और चित्र भी लगाए गए हैं।
17 राज्यों की झांकियां, 30 झांकियों का भव्य शो
77वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे:
- Ursula von der Leyen (President, European Commission)
- Antonio Costa (President, European Council)
परेड में:
- 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां
- केंद्र सरकार के 13 विभागों की 30 झांकियां
गुजरात, छत्तीसगढ़ और संस्कृति मंत्रालय की झांकियां 150 साल की गौरव गाथा दिखाएंगी।
Indian Cinema का स्वर्णिम सफर भी दिखेगा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की झांकी ‘भारत कथा: श्रुति, कृति और दृष्टि’ थीम पर आधारित होगी, जिसमें भारतीय सिनेमा का इतिहास दिखाया जाएगा। इस झांकी का नेतृत्व करेंगे संजय लीला भंसाली।
वहीं, ऑस्कर विजेता MM Keeravani गणतंत्र दिवस परेड में ‘वंदे मातरम्’ की नई धुन लॉन्च करेंगे—जो पूरी दुनिया सुनेगी।
BMC में महिला महापौर, सियासत में मचा गणितीय भूचाल
