जंगल में छिपा जिहादी ढेर! कठुआ में जैश आतंकी उस्मान का The End

गौरव त्रिपाठी
गौरव त्रिपाठी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक और decisive strike करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त अभियान में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कुख्यात आतंकी उस्मान को मार गिराया गया।

जम्मू रेंज के IGP के मुताबिक, यह ऑपरेशन Jammu & Kashmir Police की छोटी लेकिन बेहद साहसी टीम, भारतीय सेना और CRPF के संयुक्त तालमेल से अंजाम दिया गया।

घने जंगल, पुख्ता इनपुट और Zero Escape Strategy

खुफिया एजेंसियों से आतंकियों की मौजूदगी की credible information मिलते ही सुरक्षाबलों ने बिलावर के जनरल एरिया में तड़के सुबह cordon-and-search operation शुरू किया। चारों ओर से घेराबंदी इतनी सटीक थी कि आतंकी के लिए भागने का कोई रास्ता नहीं बचा

जिसे सीमा पार से “ट्रेंड आतंकी” बताकर भेजा गया था, उसका करियर भारतीय जंगलों में ही खत्म हो गया।

“ट्रेंड आतंकी” उस्मान का Game Over

मारे गए आतंकी उस्मान को पाकिस्तान में Jaish-e-Mohammed का ट्रेंड और active member माना जा रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह भारत में किसी बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा था और लंबे समय से कठुआ-उधमपुर बेल्ट में मूवमेंट कर रहा था।

उसकी मौजूदगी न सिर्फ स्थानीय सुरक्षा के लिए खतरा थी, बल्कि आतंकी नेटवर्क को revive करने की कोशिश का हिस्सा भी मानी जा रही है।

सर्च ऑपरेशन जारी, बाकी नेटवर्क पर नजर

IGP ने स्पष्ट किया है कि इलाके में search operation अभी भी जारी है। अन्य संदिग्ध आतंकियों और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में high alert लागू है।

सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर के चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चला रहे हैं ताकि किसी भी आतंकी लिंक को जड़ से खत्म किया जा सके।

Security Message Clear है

यह ऑपरेशन एक बार फिर यह साबित करता है कि Small teams + accurate intel = big success, आतंकियों के लिए जम्मू रीजन अब safe zone नहीं रहा। सीमा पार बैठे आकाओं के “launch plans” ज़मीन पर आते ही फेल हो रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment