8,000mAh बैटरी के साथ आज धमाका करेगा Realme! 14GB रैम और 50MP कैमरे वाला नया 5G फोन होगा लॉन्च

नई दिल्ली: रियलमी आज 15 जुलाई को भारतीय बाजार में अपना नया Narzo 100x 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले सामने आई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 14GB तक डायनामिक रैम और 50 मेगापिक्सल कैमरे जैसे कई दमदार फीचर्स के साथ दस्तक देगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

लॉन्च से पहले कंपनी के आधिकारिक प्रचार पेज पर फोन के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से जुड़े कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह डिवाइस बड़ी बैटरी और गेमिंग क्षमता के दम पर बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करेगा।

8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी 45W फास्ट चार्जिंग

Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह बैटरी तीन दिन तक साथ निभा सकती है। बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.8 मिमी रखी गई है, जिससे इसका डिजाइन पतला बना रहेगा।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर भी दिए जाएंगे, जिससे गेमिंग के दौरान बेहतर अनुभव मिलेगा और जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।

144Hz डिस्प्ले और Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत

स्मार्टफोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट होगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6 नैनोमीटर तकनीक पर आधारित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है।

14GB तक डायनामिक रैम और 256GB स्टोरेज

Narzo 100x 5G में 256GB तक स्टोरेज और 14GB तक डायनामिक रैम का विकल्प मिलेगा। डायनामिक रैम तकनीक स्टोरेज के एक हिस्से का उपयोग वर्चुअल मेमोरी के रूप में करेगी, जिससे मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स का इस्तेमाल अधिक सहज हो सकेगा।

फोन को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने के लिए इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर आधारित कूलिंग ऑप्टिमाइजेशन भी दिया जाएगा।

50MP कैमरा और ‘पल्स लाइट’ फीचर भी होगा शामिल

फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा बैक पैनल पर ट्रांसपेरेंट स्टाइल डिजाइन के साथ ‘पल्स लाइट’ एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम भी मिलेगा।

इस एलईडी लाइट को 9 अलग-अलग रंगों और 5 स्पीड विकल्पों के साथ अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकेगा। यह आने वाली कॉल, बैटरी की स्थिति और मीडिया प्लेबैक जैसी गतिविधियों के दौरान अलग-अलग तरीके से काम करेगी।

 

Related posts