राष्ट्रपति समुद्र की गहराइयों में! INS कलवरी से कारवार तक ऐतिहासिक यात्रा

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्नाटक के कारवार बंदरगाह स्थित INS कदंबा नौसेना अड्डे का दौरा करेंगी।
इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने वाली बात यह है कि राष्ट्रपति INS कलवरी (S-21) पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी।

इसकी पुष्टि राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से की गई है।

दूसरी राष्ट्राध्यक्ष, जो पनडुब्बी में करेंगी समुद्री सफर

राष्ट्रपति मुर्मू, पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष होंगी। यह दौरा न सिर्फ symbolic strength दिखाता है, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सर्वोच्च संवैधानिक समर्थन का भी संकेत देता है।

पहले भी रचा है इतिहास

राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले भी कई defence firsts का हिस्सा रह चुकी हैं भारत के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर (INS Vikrant) का दौरा। अक्टूबर में IAF के Rafale Fighter Jet में उड़ान। अब Submarine Mission

यानि राष्ट्रपति भवन से लेकर समुद्र की गहराइयों तक—पूरा डिफेंस स्पेक्ट्रम!

क्यों खास है राष्ट्रपति की पनडुब्बी यात्रा?

आमतौर पर भारत के राष्ट्रपति इस तरह की operational naval journeys नहीं करते, और अगर करें भी—तो submarine voyage बेहद दुर्लभ मानी जाती है।

इस यात्रा के मायने नौसेना जवानों का मनोबल बढ़ेगा। भारत की Underwater Warfare Capability का firsthand अनुभव। Advanced naval technology को करीब से देखने का मौका। समुद्र की गहराइयों में strategic preparedness का लाइव आकलन।

INS कदंबा: नौसेना की Strategic Spine

कारवार स्थित INS कदंबा, भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा ऑपरेशनल बेस माना जाता है।
यहां:

  • कई warships
  • conventional & advanced submarines
  • Western Naval Command की अहम मौजूदगी

राष्ट्रपति इस दौरान बेस में तैनात assets और deployments का निरीक्षण भी करेंगी।

जहां आम VIP समुद्र को cruise से देखते हैं, वहीं भारत की राष्ट्रपति सीधे depth charge मोड में हैं। Message clear है — Leadership surface पर नहीं, depth में दिखती है!

President Droupadi Murmu की यह submarine journey ना सिर्फ एक historic moment है, बल्कि यह भारत की naval strength, आत्मनिर्भर रक्षा नीति और सैनिक सम्मान का मजबूत संदेश भी देती है।

हनी सिंह के बाद ‘धुरंधर’ अवतार में राजेश्वर सिंह, वीडियो कॉल पर संजय दत्त ने बढ़ाया क्रेज

Related posts

Leave a Comment