राफेल पर पाकिस्तान मीडिया की चाल: अजय राय के बयान को बना रहा हथियार

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह भारत नहीं, पाकिस्तान है। दरअसल, अजय राय ने एक प्रेस वार्ता में एक खिलौना राफेल विमान दिखाया, जिसमें नींबू-मिर्ची लटकी हुई थी। उन्होंने इसे प्रतीकात्मक रूप से दिखाते हुए कहा,

बाढ़ से निपटने की योगी सरकार की तैयारी: 200 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी

देश में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। पहलगाम हमले में हमारे जवान शहीद हो गए, और सरकार सिर्फ दिखावे में लगी है। राफेल तक को नींबू-मिर्ची के सहारे खड़ा किया गया है।

इस बयान को पाकिस्तान की मीडिया ने तिल का ताड़ बना दिया है। सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर इसे इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे भारत खुद अपने रक्षा तंत्र पर भरोसा नहीं करता।

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा मशीनरी एक्टिव

अजय राय के बयान और खिलौना राफेल की तस्वीरें पाक मीडिया में वायरल हैं। “भारत की ताकत राफेल नहीं, नींबू मिर्ची है” जैसी हेडलाइंस चल रही हैं। इससे पाकिस्तान भारत की सैन्य तैयारी और छवि को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है।

बीजेपी समर्थकों की प्रतिक्रिया: “भारतीय सेना का अपमान”

वहीं भाजपा समर्थकों और सेना से जुड़े वर्गों में गुस्सा है। उनका मानना है कि इस तरह का बयान न सिर्फ राजनीतिक अपरिपक्वता दिखाता है, बल्कि भारतीय वायुसेना के शौर्य का भी अपमान है।

🛡️ राफेल और नींबू-मिर्च: प्रतीकवाद या रणनीतिक भूल?

अजय राय का यह कदम राजनीतिक स्टंट था या संदेश देने की कोशिश, यह बहस का विषय हो सकता है। लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि पाकिस्तान ने इसे भारत के खिलाफ हथियार बना लिया है।

राजनीति में प्रतीकों का प्रयोग आम बात है, लेकिन जब बात राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी हो, तो बयानबाज़ी सोच-समझकर करनी चाहिए। खासकर तब, जब दुश्मन देश आपकी हर बात को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने को तैयार बैठा हो।

डिजिटल पहल: सत्र 2025-26 से छात्रों और शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी अनिवार्य

Related posts