“जंग भी हमारी, जिहाद भी हमारा!” – Jaish आतंकी का चौंकाने वाला कबूलनामा

अजमल शाह
अजमल शाह

भारत द्वारा किए गए Operation Sindoor को लेकर अब आतंकवादी संगठन Jaish-e-Mohammed के भीतर से ही ऐसे खुलासे सामने आ रहे हैं, जो पाकिस्तान के “हम कुछ नहीं जानते” वाले दावे की पोल खोलते हैं।

Jaish के टॉप आतंकी इलियास कश्मीरी ने पीओके के रावलकोट में आतंकियों की एक बंद बैठक के दौरान ऐसा बयान दिया, जिसने पाकिस्तानी सेना और आतंकवाद के रिश्ते को फिर बेनकाब कर दिया।

‘ये गजवा-ए-हिंद है’ – किसने कहा?

5 फरवरी को हुई इस आतंकी रैली में इलियास कश्मीरी ने खुले मंच से कहा कि “हमारे सिपहसालार ने कहा था – ये जंग गजवा-ए-हिंद है।”

यह ‘सिपहसालार’ कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर बताए जा रहे हैं। इलियास के मुताबिक, जैसे-जैसे हालात बिगड़े, फाइटर जेट आमने-सामने आए, टैंक मैदान में उतरे—वैसे-वैसे इस युद्ध को “गजवात-उल-हिंद” और “बुनयान-अल-मरसूस” जैसे धार्मिक नारों से जोड़ा गया।

ट्रेनिंग कैंप या ब्रेनवॉश फैक्ट्री?

यह रैली Jaish में नए भर्ती किए गए आतंकियों के लिए थी। इलियास ने वहां साफ कहा, “हमारी पहचान, हमारा नाम और हमारा मकसद सिर्फ जिहाद है। सरकार साथ हो या न हो, जिहाद चलता रहेगा।”

यानी यहां न कोई भ्रम है, न कोई मजबूरी—आतंकवाद पूरी तरह ideology-driven project है, जिसे state support का ऑक्सीजन मिल रहा है।

नकाब कब तक?

दुनिया के मंच पर पाकिस्तान खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है, लेकिन बंद कमरों में वही जंग को धार्मिक युद्ध बताकर भड़काता है।

ये कुछ वैसा ही है जैसे एक हाथ में शांति का कबूतर और दूसरे में जिहाद का रिमोट कंट्रोल!

Operation Sindoor क्यों बना टर्निंग पॉइंट?

7 मई को भारत द्वारा किए गए Operation Sindoor में बहावलपुर में Jaish सरगना मौलाना मसूद अजहर का परिवार मारा गया। दिलचस्प बात ये है कि इस खबर को पाकिस्तान में सबसे पहले इलियास कश्मीरी ने ही सार्वजनिक किया था।

अब उसी इलियास के बयान से साफ है कि Operation Sindoor ने सिर्फ ठिकाने नहीं, पूरा नैरेटिव हिला दिया है

भारत के लिए क्या मायने?

पाकिस्तान-आर्मी-आतंक गठजोड़ का सीधा सबूत। Global forums पर भारत की स्थिति मजबूत। Terror financing और radicalization पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा। ये सिर्फ एक बयान नहीं, बल्कि राज्य-प्रायोजित आतंकवाद का confession है।

जो बचाने आया था, वही खेल गया! Insolvency Process बना Cash Machine

Related posts

Leave a Comment