“Nuh Spy Shock! वकील रिजवान ने खोल दिए पाक लिंक के पूरे राज”

अजमल शाह
अजमल शाह

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में पकड़े गए एडवोकेट रिजवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप जैसे ही सामने आया, जांच में एक के बाद एक चौंकाने वाली बातें निकलकर आ रही हैं। अब उसके साथी एडवोकेट मुशर्रफ उर्फ परवेज ने कई बड़े खुलासे किए हैं, जो पूरे केस को एक नई दिशा दे रहे हैं।

2022 में शुरू हुई दोस्ती, फिर बढ़ा ‘केस ट्रांजैक्शन’ कनेक्शन

परवेज के मुताबिक उसकी मुलाकात रिजवान से 2022 में सोहना कोर्ट में इंटर्नशिप के दौरान हुई। दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। केसों में पैसे-लेनदेन भी होने लगे। कई बार साथ सफर भी किया।

24 नवंबर की रात: पहली गिरफ्तारी और खुलासा

परवेज ने बताया कि 24 नवंबर को NIA और IB ने रिजवान को गिरफ्तार किया। उसी रात पुलिस परवेज को भी पूछताछ के लिए ले गई।

परवेज की मानें तो “गाड़ी में रिजवान पहले से बैठा था। उसने कहा—मेरा मामला खुल गया… मैंने सब बता दिया है।”

अमृतसर–वाघा बॉर्डर ट्रिप और ‘संदिग्ध मुलाकात’

जांच में सबसे बड़ा पॉइंट रहा अमृतसर ट्रिप। परवेज ने बताया। जुलाई में रिजवान उसे अमृतसर–वाघा बॉर्डर ले गया। गोल्डन टेंपल पर रिजवान कुछ लोगों से मिला। उन लोगों ने एक बैग दिया। परवेज ने माना कि वह उन लोगों को पहचानता भी नहीं था। वापसी में दोनों की कार का एक्सीडेंट हुआ और वे ट्रेन से लौट आए।

हवाला कनेक्शन: 5 बार अमृतसर, 41 लाख रुपये नकद!

पूछताछ में खुलासा हुआ कि रिजवान ने 5 बार अमृतसर जाकर हवाला के पैसे उठाए। 41 लाख रुपये। 3 बार — 7–7 लाख, 2 बार — 10–10 लाख। ये रकम Scorpio और Skoda कारों से आए लोगों ने दी थी। रिजवान ने माना कि ये पैसा वह अजय अरोड़ा तक पहुंचाता था और मोटा कमीशन लेता था।

बैंक अकाउंट और डिजिटल ट्रेल ने बढ़ाई मुसीबत

जांच में पता लगा:

  • रिजवान के दो बैंक अकाउंट
  • PNB वाला खाता limit cross होने से बंद
  • फोन और लैपटॉप से संदिग्ध ट्रांजैक्शन मिले

इन्हें हवाला नेटवर्क का मजबूत सबूत माना जा रहा है।

तीन और गिरफ्तार—Punjab लिंक कन्फर्म!

नूंह SIT ने अमृतसर से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया:

  • संदीप सिंह उर्फ गगन
  • अमनदीप सिंह
  • जसकरण सिंह

इन पर पाकिस्तान से आए हवाला फंड को रिजवान तक पहुंचाने और पंजाब में anti-India activities फंड करने का आरोप है।

अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और पुलिस और भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

ख़ालिदा की हालत नाज़ुक—वेंटिलेटर पर पूर्व PM, देशभर में दुआ की अपील

Related posts

Leave a Comment