
अप्रैल का महीना… जहां आमतौर पर पंखे और AC की आवाजें शुरू हो जाती हैं, वहीं इस बार दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक लोग हल्की ठंड में चाय सुड़कते दिख रहे हैं।
तापमान 35°C की जगह सीधे 21°C पर स्लाइड कर गया—जैसे मौसम ने कैलेंडर ही गलत पढ़ लिया हो! बारिश, ओले, गरज-चमक और ठंडी हवाओं ने मिलकर ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग पूछ रहे हैं— “भाई, ये अप्रैल है या टाइम ट्रैवल?”
Western Disturbance: असली ‘विलेन’ या ‘हीरो’?
इस पूरे मौसम ड्रामे का असली डायरेक्टर है—Western Disturbance। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मार्च और अप्रैल में एक नहीं, दो-दो सिस्टम बैक-टू-बैक एक्टिव हुए। नतीजा? लगातार बारिश, ओलावृष्टि, 40-60 km/h की तेज हवाएं और तापमान का सीधा क्रैश।
ये सिस्टम आमतौर पर दिसंबर-फरवरी में आते हैं, लेकिन अब इन्होंने “ऑफ-सीजन एंट्री” मार दी है—और यहीं से गड़बड़ शुरू हुई।
अरब सागर की नमी: ‘फ्यूल’ जिसने तूफान को बनाया सुपरहिट
अब कहानी में ट्विस्ट आता है…Western Disturbance अकेले नहीं आया, साथ में अरब सागर की भारी नमी भी ले आया। राजस्थान के ऊपर बना cyclonic circulation इस नमी को खींच रहा है। जब ठंडी हवाएं + गर्म नमी मिलती हैं, तो क्या होता है? मौसम का ‘ब्लास्ट’, भारी बादल, गरज-चमक, ओले और ठंडी हवाओं का हमला। सीधा मतलब Nature ने खुद का “VFX इफेक्ट” ऑन कर दिया है।
Climate Change: बैकग्राउंड में चलता बड़ा गेम
अब आते हैं सबसे बड़े प्लेयर पर—Climate Change। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आर्कटिक तेजी से गर्म हो रहा है। Jet Stream अब सीधी नहीं, बल्कि टेढ़ी-मेढ़ी (U-shape) हो गई है। इससे Western Disturbance ज्यादा नीचे और ज्यादा एक्टिव हो रहे हैं। मतलब साफ है अब मौसम “सीजन” नहीं देख रहा, Mood swings पर चल रहा है!
क्या ये नया नॉर्मल बन रहा है?
रिसर्च कहती है कि Western Disturbance की फ्रीक्वेंसी बढ़ रही है। मार्च-अप्रैल में भी एक्टिविटी बढ़ेगी। अनसीजनल बारिश और ओले आम हो सकते हैं।

असर क्या होगा? फसलों पर खतरा। पानी की उपलब्धता प्रभावित, गर्मी का पैटर्न बदल सकता है।
IMD ने साफ चेतावनी दी है कि 9–11 अप्रैल के बीच एक और Western Disturbance एक्टिव हो सकता है। यानि ठंड, बारिश और तूफान का सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है।
अप्रैल में ठंड, ओले और बारिश—ये सिर्फ मौसम की शरारत नहीं, बल्कि एक बड़ा संकेत है कि प्रकृति का सिस्टम बदल रहा है। अगर अभी भी हम इसे “मौसम का मजाक” समझ रहे हैं, तो शायद हम असली खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं… क्योंकि अगली बार ये ठंड नहीं, सीधा जलवायु संकट बनकर आ सकता है।
इस्लामाबाद वार्ता पर बवाल: भारत-इजरायल पत्रकारों की एंट्री बैन
