New Year, New Attempt: Aspirants के लिए Reset बटन दबाने का वक्त

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

हर नया साल civil services aspirants के लिए सिर्फ calendar change नहीं होता, यह एक emotional restart button होता है। नई diary, नए goals, नया timetable— और वही पुराना सवाल “इस बार निकल जाएगा ना?”

UPSC aspirant होना मतलब hope और heartbreak के बीच permanent residence लेना।

पिछले साल से सबसे बड़ी सीख: ज़्यादा पढ़ना ≠ सही पढ़ना

पिछले साल कई aspirants ने दिन के 12–14 घंटे पढ़ाई की, लेकिन result zero रहा। क्यों? क्योंकि UPSC अब memory test नहीं, mind test बन चुका है।

Static + current + analysis + answer writing अगर इनमें balance नहीं, तो syllabus पूरा करके भी अधूरापन रहेगा।

Strategy बदलो, Struggle नहीं

नया साल कह रहा है— “Smart बनो, stubborn नहीं। हर topper की strategy copy करना बंद करो। जो Delhi में काम कर रही है, ज़रूरी नहीं आपके room में भी करेगी।

अब सवाल यह नहीं कि “कितना पढ़ा?” सवाल यह है— “कितना समझा और कितना लिख पाया?”

Answer Writing

पिछले साल की सबसे common गलती— Answer writing को कल पर टालना। UPSC को answer चाहिए, excuse नहीं। 2026 में rule simple रखो हर हफ्ते लिखो, चाहे खराब ही क्यों न हो। Pen चलना शुरू करेगा, तो confidence भी चलेगा।

Current Affairs: News नहीं, Context पढ़ो

अखबार पढ़ते वक्त headline से आगे जाओ। Why it matters समझो। UPSC पूछता है, impact, challenges, way forward ना कि breaking news।

जो aspirant सिर्फ headlines collect करता है, वो exam hall में blank हो जाता है।

Mental Health भी Syllabus का हिस्सा है

Burnout कोई weakness नहीं है, यह warning sign है। हर दिन productive होना ज़रूरी नहीं, लेकिन consistent रहना ज़रूरी है।

Social media detox, comparison से दूरी, और खुद पर भरोसा— यह भी preparation का हिस्सा है।

नया साल, वही पुरानी promises

“इस साल phone कम चलाऊँगा” “इस बार optional perfect करूँगा” “अब distractions नहीं…” UPSC aspirant का नया साल
resolution से शुरू होता है और reality से टकराता है।

लेकिन जो aspirant reality accept कर लेता है, वही survive करता है।

2026 का Mantra: Clarity – Chaos

कम resources, clear revision, regular testing, और honest self-assessment— यही winning combo है।

UPSC marathon है, viral reel नहीं।

नया साल UPSC clear करने का promise नहीं देता, लेकिन सही direction ज़रूर देता है। जो aspirant पिछले साल की गलतियों से सीख ले, वो आधी लड़ाई वहीं जीत जाता है। बाकी आधी मेहनत, धैर्य और भरोसे से।

Akshay Pratap Singh Gets Clean Chit: इल्ज़ाम भारीे, सबूत हल्के निकले

Related posts

Leave a Comment