“महुआ गया तो मूड बिगड़ा!” — कुशवाहा के कारण NDA की नींद उड़ी!

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर NDA में सियासी डारामा लेवल कम नहीं है। इस बार ड्रामे का नया चेप्टर हैं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा, जो सीट बंटवारे को लेकर काफी खफा हैं।

कुशवाहा जी की नाराज़गी इतनी गहरी थी कि उन्हें मनाने सुबह 4 बजे तक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, धर्मेंद्र प्रधान, सम्राट चौधरी समेत पूरी टोली उनके घर में डटी रही — लेकिन अंत में सबको बिना नाश्ते के वापस जाना पड़ा।

क्या है कुशवाहा की ‘Mahua वाली शिकायत’?

महुआ सीट, जिसे कुशवाहा अपना गढ़ मानते हैं, लोजपा (रामविलास) के खाते में चली गई। इससे कुशवाहा का ‘राजनीतिक मिजाज’ गड़बड़ा गया।

RLM को मिली सिर्फ 6 सीटें, जबकि डिमांड थी 24 सीटों की।

कुशवाहा बोले – “मैं नाराज़ नहीं हूं… पर सब ठीक भी नहीं है!”

जब मीडिया ने सवाल पूछा तो कुशवाहा ने बड़ी शांति से सस्पेंस पैदा कर दिया:
“नाराज़ नहीं हूं… लेकिन इस टाइम NDA में कुछ भी ठीक नहीं है!”

साथ ही यह भी जोड़ दिया कि अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है। यानी अब NDA की सीट शेयरिंग की कहानी का अगला एपिसोड दिल्ली में शूट होगा।

पटना मीटिंग रद्द, अब सबकी निगाहें दिल्ली पर!

दिल्ली रवाना होने से पहले कुशवाहा ने अपनी 12:30 की RLM बैठक रद्द कर दी। इससे ये संकेत और भी गहरे हो गए कि कुछ बड़ा पक रहा है। अब सवाल है, क्या कुशवाहा मानेंगे या NDA में टूट की शुरुआत यहीं से होगी?

NDA का सीटों का बंटवारा (2025)

पार्टी सीटें
BJP 101
JDU 101
LJP (रामविलास) 29
RLM (उपेंद्र कुशवाहा) 6
HUM (जीतन राम मांझी) 6

मांझी और कुशवाहा दोनों नाराज़ हैं — मांझी चाहते थे 15 सीटें, कुशवाहा 24!

पहले चिराग चमके, फिर नीतीश टकराए… अब कुशवाहा खफा!

Bihar NDA की अंदरूनी खिचड़ी में हर कोई अपनी चटनी मांग रहा है — और जब तक हर किसी को मनपसंद टेस्ट न मिले, तब तक ये सियासी थाली सर्व नहीं होगी।

क्या दिल्ली में अमित शाह कुशवाहा का “मूड ठीक” कर पाएंगे, या फिर NDA के सीन में एक और स्प्लिट एंट्री होने वाली है?

तेजस्वी दो सीटों पर क्यों? डर है या डबल चांस का जुगाad?

Related posts

Leave a Comment