
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आखिरकार 14 जून 2025 को NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल NEET परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
अब सभी स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट और कट-ऑफ भी जारी कर दी गई है।
टॉपर कौन बना? यहां है NEET UG 2025 Toppers List
इस बार नीट टॉपर बने हैं राजस्थान के महेश कुमार, जिन्होंने 99.9999547 प्रतिशत स्कोर के साथ देशभर में पहला स्थान हासिल किया।
टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट:
रैंक | नाम | राज्य | स्कोर (%) |
---|---|---|---|
1 | महेश कुमार | राजस्थान | 99.9999547 |
2 | उत्कर्ष अवधिया | मध्य प्रदेश | 99.9999095 |
3 | कृशांग जोशी | महाराष्ट्र | 99.9998189 |
4 | मृणाल किशोर झा | दिल्ली (NCT) | 99.9998189 |
5 | अविका अग्रवाल | दिल्ली (NCT) | 99.9996832 |
6 | जेनिल विनोदभाई भयानी | गुजरात | 99.9996832 |
7 | केशव मित्तल | पंजाब | 99.9996832 |
8 | झा भाव्या चिराग | गुजरात | 99.9996379 |
9 | हर्ष केदावत | दिल्ली (NCT) | 99.9995474 |
10 | आरव अग्रवाल | महाराष्ट्र | 99.9995474 |
NEET UG 2025 कट-ऑफ कितनी रही?
NEET UG 2025 की कट-ऑफ इस साल भी प्रतिस्पर्धी रही। जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ 720-138 के बीच रही, जबकि OBC/SC/ST के लिए 137-108 तक गई।
ऐसे करें NEET UG 2025 रिजल्ट डाउनलोड
-
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर NEET UG 2025 Result लिंक पर क्लिक करें
-
रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
-
सबमिट करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
अब आगे क्या? NEET क्वालिफाई करने के बाद करियर के ऑप्शन
NEET UG क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स अब इन कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं:
-
MBBS
-
BDS
-
BAMS
-
BHMS
-
BUMS
-
BSMS
-
B.Sc. Nursing (Military & Armed Forces)
भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज MBBS के लिए
-
AIIMS, दिल्ली
-
PGIMER, चंडीगढ़
-
CMC, वेल्लोर
-
NIMHANS, बेंगलुरु
-
JIPMER, पुडुचेरी
-
SGPGIMS, लखनऊ
-
BHU, वाराणसी
-
Amrita Vishwa Vidyapeetham, कोयंबटूर
-
KMC, मणिपाल
-
MMC, चेन्नई