15 जनवरी को वोट, 16 को फैसला! महाराष्ट्र में शहरी सत्ता की महाभारत

भोजराज नावानी
भोजराज नावानी

महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने 29 महानगर पालिकाओं के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 15 जनवरी 2026 को वोटिंग होगी और 16 जनवरी 2026 को नतीजे सामने आ जाएंगे। घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है—यानि अब विकास नहीं, सिर्फ़ वादों का मौसम शुरू।

BMC समेत सभी निगमों का चुनाव शेड्यूल

मुंबई महानगर पालिका (BMC) सहित सभी 29 निगमों के लिए चुनाव एक साथ होंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें:

  • नामांकन दाखिल: 23–30 दिसंबर 2025
  • नामांकन जांच: 31 दिसंबर 2025
  • नाम वापसी: 2 जनवरी 2026
  • चुनाव चिन्ह व अंतिम सूची: 3 जनवरी 2026
  • मतदान: 15 जनवरी 2026
  • परिणाम: 16 जनवरी 2026

सुप्रीम कोर्ट की सख्त समय-सीमा के मुताबिक 31 जनवरी 2026 तक सभी स्थानीय निकाय चुनाव पूरे करना अनिवार्य है—और आयोग उसी लाइन पर चलता दिख रहा है।

2022 से लटके चुनाव, अब मजबूरी में ऐलान

महानगर पालिका चुनाव 2022 से लंबित थे। तीन साल तक तारीखों का इंतजार, कानूनी पेंच और राजनीतिक खींचतान चली—अब जाकर लोकतंत्र को “रीमाइंडर” मिला।

क्यों इतने अहम हैं महानगर पालिका चुनाव?

Municipal Elections सिर्फ़ पार्षद चुनने का मामला नहीं होते— यह राज्य की सियासी नब्ज़ जांचने का सबसे भरोसेमंद तरीका माने जाते हैं।

BMC (मुंबई): एशिया की सबसे अमीर नगर पालिका, बजट कई राज्यों से बड़ा, सत्ता = पैसा + पावर + प्लानिंग। मुंबई, पुणे, ठाणे जैसे शहरों के नतीजे बताते हैं कि सरकार का मूड जनता के मूड से मैच कर रहा है या नहीं।

विकास से ज्यादा ‘डिपॉजिट’ की चिंता

शहरों में सड़क, पानी, ट्रैफिक जैसे मुद्दे तो रहेंगे ही, लेकिन असली चर्चा होगी— कौन सा झंडा किस वार्ड में लहराएगा?

नगर पालिका चुनाव में घोषणाएं पांच साल की रणनीति पांच हफ्ते की और गठबंधन पांच मिनट में बदल जाते हैं।

ये महानगर पालिकाएं हैं सबसे ज्यादा हॉट

मुंबई (BMC):
तीन दशक से शिवसेना का गढ़, अब महायुति बनाम ठाकरे गुट की प्रतिष्ठा की लड़ाई।

पुणे (PMC):
IT + Education Hub, शहरी वोटर का ट्रेंड सेट करता है।

ठाणे (TMC):
CM एकनाथ शिंदे का होम टर्फ—यहां हार का मतलब बड़ा सियासी संदेश।

नागपुर (NMC):
देवेंद्र फडणवीस का गढ़, विदर्भ में BJP की ताकत का पैमाना।

पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक:
इंडस्ट्रियल और एग्री-बेल्ट—इकोनॉमिक पॉलिटिक्स की चाबी।

महाराष्ट्र के महानगर पालिका चुनाव सिर्फ़ शहरी सरकार नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति का ट्रेलर हैं। 15 जनवरी को वोट और 16 जनवरी को साफ हो जाएगा— शहर किसके साथ हैं और सत्ता किसकी सुन रही है।

Bigg Boss से Stunts तक! KKK 15 में एंट्री के लिए ये 4 सेलेब्स तैयार?

Related posts

Leave a Comment