भूकंप या न्यूक्लियर टेस्ट? ईरान के झटकों ने दुनिया की धड़कन बढ़ाई

राघवेन्द्र मिश्रा
राघवेन्द्र मिश्रा

मिडिल ईस्ट में जंग की आग पहले ही भड़क रही है… और अब ईरान में आए लगातार दो भूकंपों ने दुनिया को एक नए डर से भर दिया है कहीं यह सिर्फ भूकंप नहीं, बल्कि किसी गुप्त परमाणु परीक्षण की आहट तो नहीं?

बंदर अब्बास के पास आया भूकंप

Bandar Abbas के पश्चिमी इलाके में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। United States Geological Survey के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि पिछले चार दिनों में यह दूसरा भूकंप है। इससे पहले आए झटकों की तीव्रता 4.3 मापी गई थी।

लोगों में दहशत, बंदरगाह पर अलर्ट

भूकंप के झटके लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोग घरों से बाहर निकल आए। बंदरगाह पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। आपात एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया।

वैसे भी यह इलाका पहले से ही इजरायल और अमेरिका के संभावित हमलों की आशंका के कारण हाई सिक्योरिटी में था।

क्यों उठने लगी परमाणु परीक्षण की चर्चा

ईरान और पश्चिमी देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच आए इन झटकों ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट के दौरान भी लगभग 4 तीव्रता के कंपन पैदा हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन भूकंप के समय और लोकेशन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जंग के माहौल में बढ़ी बेचैनी

Iran पहले से ही Israel और United States के साथ तीखे तनाव में है। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर पश्चिमी देशों का आरोप है कि तेहरान गुप्त रूप से परमाणु हथियार बनाने की दिशा में बढ़ रहा है। ऐसे में अचानक आए भूकंपों ने वैश्विक सुरक्षा विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

यूरेनियम भंडार ने भी बढ़ाई चिंता

International Atomic Energy Agency की फरवरी 2026 की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के पास 440 किलोग्राम यूरेनियम है जिसे 60% तक संवर्धित किया जा चुका है। जबकि परमाणु हथियार बनाने के लिए लगभग 90% संवर्धन की जरूरत होती है। अगर यह स्टॉक पूरी तरह संवर्धित किया गया तो करीब 10 परमाणु हथियार तैयार किए जा सकते हैं

दुनिया क्यों देख रही है ईरान की तरफ

मिडिल ईस्ट पहले ही युद्ध, प्रतिबंध और कूटनीतिक तनाव के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में ईरान में आए ये रहस्यमयी झटके सिर्फ भूगर्भीय घटना नहीं लग रहे, बल्कि जियोपॉलिटिक्स, न्यूक्लियर पॉलिटिक्स और सैन्य रणनीति के बड़े सवाल भी खड़े कर रहे हैं। और अगर यह सिर्फ भूकंप नहीं हुआ… तो आने वाले दिनों में दुनिया एक नए परमाणु संकट के मुहाने पर खड़ी हो सकती है।

“दिल्ली नहीं जाने देंगे नीतीश!” — पटना में JDU का बगावती मोड

Related posts

Leave a Comment