IPL 2026 Points Table: LSG की एंट्री से मचा बवाल, CSK का खाता खाली

Saima Siddiqui
Saima Siddiqui

IPL है भाई… यहां मैच से ज्यादा ड्रामा अंक तालिका में होता है! कल तक जो टीम नीचे थी, आज टॉप-5 में एंट्री मार देती है…और जो “थाला आर्मी” है—वो अभी भी “खाता खोलने का मुहूर्त” ढूंढ रही है। Lucknow Super Giants ने ऐसा मैच जीता कि आखिरी गेंद तक लोगों की सांस अटकी रही…और जीत के साथ सीधे टॉप-5 में एंट्री!

आखिरी गेंद का थ्रिलर: LSG ने मारी बाजी

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders मुकाबला पूरी तरह “दिल की धड़कन टेस्ट” था। आखिरी गेंद पर फैसला हुआ और LSG ने 3 विकेट से मैच जीत लिया। KKR के फैंस सोच रहे थे “बस ये बॉल निकल जाए…” और LSG के फैंस— “बस ये बॉल लग जाए!” नतीजा? LSG ने मैच भी जीता और टेबल भी हिला दी।

LSG की एंट्री से टेबल में ‘भूकंप’

इस जीत के बाद Lucknow Super Giants 4 अंकों के साथ सीधे 5वें नंबर पर पहुंच गई। यानी कल तक “कंटेंडर”, आज “टॉप-5 प्लेयर”! और Kolkata Knight Riders? वो गिरकर 9वें नंबर पर…ऊपर चढ़ना मुश्किल नहीं,नीचे गिरना बहुत आसान है—IPL सिखा देता है!

टॉप पर ‘राजस्थानी रॉयल्टी’

Rajasthan Royals अभी भी “किंग मोड” में है 3 मैच, 3 जीत, 6 अंक… सीधा नंबर 1। Punjab Kings 5 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है,
जबकि Royal Challengers Bengaluru और Delhi Capitals 4-4 अंकों के साथ पीछे-पीछे। मतलब टॉप-4 में भी “टक्कर फुल ऑन” है।

CSK का हाल: ‘Coming Soon’ वाला अंक

अब बात उस टीम की… जिसका नाम सुनते ही लोग कहते हैं—“अभी भी उम्मीद है!”

Chennai Super Kings

  1. 3 मैच
  2. 3 हार
  3. 0 अंक

यानी…Points Table में ‘Zero’ का VIP मेंबर! फैंस अभी भी कह रहे “Picture abhi baaki hai…” लेकिन फिलहाल स्कोरबोर्ड कह रहा— “Trailer bhi weak hai…”

मिड टेबल का ‘ट्रैफिक जाम’

Sunrisers Hyderabad, Gujarat Titans और Mumbai Indians— तीनों 2-2 अंकों पर अटके हुए हैं। बस फर्क इतना— कोई NRR से ऊपर, कोई नीचे। यानी यहां स्थिति ऐसी है जैसे—“सब लाइन में खड़े हैं, लेकिन टिकट एक ही है!”

IPL 2026 Points Table Snapshot

  1. Rajasthan Royals – 6 अंक
  2. Punjab Kings – 5 अंक
  3. Royal Challengers Bengaluru – 4 अंक
  4. Delhi Capitals – 4 अंक
  5. Lucknow Super Giants – 4 अंक
  6. Sunrisers Hyderabad – 2 अंक
  7. Gujarat Titans – 2 अंक
  8. Mumbai Indians – 2 अंक
  9. Kolkata Knight Riders – 1 अंक
  10. Chennai Super Kings – 0 अंक

IPL = Drama + Surprise + Meme Material

IPL 2026 अभी शुरुआत में ही है… लेकिन मसाला पूरा है— आखिरी गेंद का थ्रिल- टेबल में उलटफेर और CSK का “अब तो जीत लो” मोमेंट, सवाल बस एक— क्या CSK वापसी करेगी… या ‘Zero’ ही कहानी बनेगा?

PFBR की सफलता से Pak क्यों घबराया—Power या Hidden Strategy?

Related posts

Leave a Comment