उन्नाव क्षेत्राधिकारी- यातायात- प्रदीप कुमार मौर्य एवं ए आर टी ओ प्रवर्तन संजीव कुमार द्वारा- परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के साथ सोनिक क्षेत्र में बसों की चेकिंग की गई…
चेकिंग के दौरान- बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक के दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई…
साथ ही- बस संचालकों एवं चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए…
