
भारत और रूस की दोस्ती का नया चैप्टर लिख गया है। पुतिन की भारत यात्रा में सिर्फ हैंडशेक नहीं हुआ—एक ऐसा ऑफर मिला है, जो अमेरिका भी सुन ले तो ईर्ष्या से हरा हो जाए!
रूस ने भारत को 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57E के लोकल प्रोडक्शन की ‘स्पेशल डील’ ऑफर कर दी है।
रूस की डिफेंस दिग्गज कंपनी Rostec के CEO सर्गेई ने कहा—जो टेक चाहिए, सब मिलेगा। बस जेट बनाइए और उड़ाइए!
HAL Nasik में बनेगा Su-57: Technology 100% Russia की
भारत को सिर्फ जेट नहीं मिल रहा, बल्कि पूरा ‘फाइटर जेट स्टार्ट-अप किट’ मिल रही है:
- HAL नासिक फैक्ट्री में लोकल प्रोडक्शन
- 100% रूसी टेक्नोलॉजी ट्रांसफर
- सोर्स कोड तक एक्सेस (बस पासवर्ड भूलना मत!)
- AL-51 इंजन सप्लाई
- Su-30MKI को Su-57 टेक से अपग्रेड करने की सुविधा
भारत अपनी जरूरत के हिसाब से जेट को मॉड्यूल कर सकेगा—जैसे Amazon पर customize करने जैसा, लेकिन थोड़ा महंगा।
Local Production से भारत को क्या मिलेगा?
- लाखों लोगों को जॉब्स
- स्टील्थ टेक्नोलॉजी में मेजर लीप
- चीन (J-20) और पाकिस्तान (J-35A प्लान) को स्टाइलिश जवाब
- F-35 पर डिपेंडेंसी खत्म
- IAF के 12 स्क्वाड्रन की जरूरत पूरी
AMCA आने में टाइम है, तब तक Su-57 बने तो भारत चुपचाप 5th gen क्लब में एंट्री ले लेगा।
रूस खुद क्यों नहीं दे सकता तुरंत जेट?
क्योंकि:

- रूस हर साल सिर्फ 12 Su-57 बना रहा है
- 2028 तक 20 और अपने लिए चाहिए
- Ukraine war + sanctions = Production slow
मतलब रूस कह रहा है—“हमसे इंतजार मत करो, खुद बना लो भाई!”
Indian Pilots को Su-57 क्यों सूट करेगा?
क्योंकि वे Su-30MKI उड़ाते हैं। रूस बोला— “MKI चलाते हो तो Su-57 भी ऐसे ही उड़ जाएगा, difference बस model का है।”
और इसमें तर्क भी है, क्योंकि ट्रेनिंग ट्रांज़िशन आसान होगा।
Su-57 की मुख्य खूबियाँ
- 5th Gen Stealth Fighter
- NATO Name: Felon
- कीमत: 670 करोड़ रुपये
- रेंज: 3500 KM
- स्पीड: 2450 KM/h
- Radar से लगभग अदृश्य
- Afterburner के बिना Supercruise
- Kinzhal Hypersonic Missile कैरी कर सकता है
- 20,000 मीटर ऊंचाई
- 360° cockpit view
- मेंटेनेंस सस्ता
यानि—Stealth का भी राजा, Speed का भी दादा।
IndiGo Flight में Unexpected Drama: कबूतर ने मचाई ‘In-Flight Aandhi’
