जरूरतमंदों व दिव्यांगजनों के संग विमल द्विवेदी ने बांटी दीपावली की खुशियां

उन्नाव।दीपावली के महापर्व पर ” नर सेवा_ नारायण “सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने सामाजिक समरसता की अनूठी पहल की।
उन्होंने गत वर्षों की भाँति है। इस वर्ष भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ जरूरतमंदों, दिव्यांगजनों व नगर में मोची का काम करने वाले लोगों में दीपावली की आवश्यक सामग्री, मिठाई व pआर्थिक सहायता वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां बांटी।


इस अवसर पर विमल द्विवेदी ने कहा कि “ये भी अपने हैं” और समाज में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति सनातन धर्म से जुड़े, महा पर्व दीपावली को मना सके, ऐसा हम सबका प्रयास रहता है ।


उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी भावना के साथ समिति लगातार कई वर्षों से जरूरतमंदों की सेवा का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में समिति की प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल, द्विवेदी , जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी , जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत, विकास सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, आलोक शुक्ला,निर्मल अवस्थी शिवम शुक्ला , अंकुर त्रिपाठी, अखिल मिश्रा,सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related posts