‘तेल-गैस खत्म?’ सरकार का Plan-B ऑन, 6 महीने तक No Tension!

अजमल शाह
अजमल शाह

समंदर में तनाव है, तेल की धार पर दुनिया टिकी है… और सोशल मीडिया पर अफवाहों का ज्वार। “तेल खत्म हो जाएगा!”, “सिलेंडर नहीं मिलेगा!”—ये वो डर हैं जो हर आम भारतीय के किचन तक पहुंच चुके हैं। लेकिन असली कहानी इससे बिल्कुल अलग है। दिल्ली की फाइलों में, चुपचाप एक ‘Plan-B’ पहले ही एक्टिव हो चुका है—और सरकार दावा कर रही है कि अगले 6 महीने तक आपकी रसोई में आंच कम नहीं होगी।

होर्मुज स्ट्रेट: दुनिया की ‘तेल नाड़ी’ पर संकट

Strait of Hormuz दुनिया का करीब 20% तेल इसी पतली जलधारा से गुजरता है। अब जब यहां टकराव चरम पर है, 22 देशों ने ईरान से इसे खोलने की अपील कर दी है। जहाज अटक रहे हैं, बीमा महंगा हो रहा है, और तेल की कीमतें ऊपर चढ़ने को बेताब हैं।

लेकिन भारत? यहां कहानी में ट्विस्ट है।

सरकार का Plan-B: Panic नहीं, Preparation!

सरकार ने इस बार “react” नहीं, बल्कि “pre-act” किया है। सूत्रों के मुताबिक रिफाइनरियों को Full Capacity Mode में डाल दिया गया है। कच्चे तेल और LPG का Strategic Reserve पहले से भर लिया गया। समुद्री जहाजों की 24×7 मॉनिटरिंग। इमरजेंसी कंट्रोल रूम एक्टिव।

सीधे शब्दों में—“Crisis आने से पहले ही Counter-Strike!”

6 महीने तक No Shortage? ये है अंदर की प्लानिंग

सरकार का दावा है कि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक पर्याप्त स्तर पर है। LPG का उत्पादन पहले ही बढ़ा दिया गया। जरूरत पड़ने पर Reserve Stock Release किया जाएगा। यानी अगर आप सोच रहे हैं कि “कल से सिलेंडर खत्म”, तो थोड़ा रुकिए…ये panic ज्यादा, reality कम है।

“घबराहट ही सबसे बड़ा संकट” — एक्सपर्ट का बड़ा बयान

एनर्जी एक्सपर्ट अमित मित्तल कहते हैं:

“भारत में असली संकट सप्लाई का नहीं, बल्कि मानसिकता का होता है। जैसे ही होर्मुज का नाम ट्रेंड करता है, लोग दो-दो सिलेंडर भरवाने दौड़ पड़ते हैं। सरकार ने इस बार सिस्टम को इतना मजबूत किया है कि असली टेस्ट जनता के धैर्य का है, न कि स्टॉक का। अगर पैनिक नहीं फैला, तो ये संकट सिर्फ टीवी डिबेट तक सीमित रहेगा।”

समंदर में निगरानी, जमीन पर कंट्रोल

सरकार ने शिपिंग और पोर्ट मंत्रालय को भी अलर्ट मोड में रखा है:

  • भारतीय जहाजों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
  • खाड़ी देशों से डिप्लोमैटिक कोऑर्डिनेशन
  • हर मूवमेंट पर रियल-टाइम अपडेट

यह वही ‘Silent Diplomacy’ है, जो टीवी स्क्रीन पर नहीं दिखती… लेकिन असर सीधा आपके घर की रसोई तक पहुंचता है।

LPG से PNG: बदलती रणनीति

सरकार अब सिर्फ संकट टालने नहीं, सिस्टम बदलने में लगी है:

  • PNG कनेक्शन को तेजी से मंजूरी
  • LPG पर निर्भरता कम करने का प्लान
  • छोटे सिलेंडर (5kg) की सप्लाई बढ़ाने पर फोकस

यानी “Short-term Relief + Long-term Reform” — दोनों साथ-साथ।

‘तेल खत्म’ का डर या WhatsApp यूनिवर्सिटी?

सच कहें तो, भारत में हर संकट दो जगह पैदा होता है— एक जमीन पर, दूसरा WhatsApp यूनिवर्सिटी में। होर्मुज का नाम आते ही लोग ऐसे react करते हैं जैसे कल से पेट्रोल पंप पर ताला लग जाएगा। लेकिन इस बार सरकार ने narrative ही बदल दिया—“No Drama, Only Data.”

Crisis है, पर Control में है

Middle East में आग लगी है, ये सच है। तेल महंगा हो सकता है, ये भी सच है। लेकिन भारत में सप्लाई रुक जाएगी? फिलहाल—No Chance.

“मलबे के बीच गूंजा ‘अल्लाहु अकबर’: 2 साल बाद गाज़ा में लौटी ईद की नमाज़!”

Related posts

Leave a Comment