सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत…….

सीतापुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा प्रदर्शनी राजकीय इंटर कॉलेज के सामुदायिक हाल में 2 अक्टूवर को आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने किया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह (जिला विद्यालय निरीक्षक) डा0 गोरखनाथ पटेल (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी) एवं प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज उपस्थित रहे। बेसिक स्तर में शिवानी दीक्षित प्रथम, काजल द्वितीय तथा गौरव मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। माध्यमिक स्तर में दिव्यांश शर्मा प्रथम, ऋषभ द्वितीय एवं आयुष तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चों को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया।

इसके पूर्व मेरे सपनों का भारत चित्र सेवा प्रतियोगिता विद्यालय स्तर पर 22 सितंबर 2026 को आयोजित की गई जिसमें सर्वश्रेष्ठ तीन-तीन बच्चों के नाम व प्रविष्टि ब्लॉक स्तर पर भेजी गई ब्लॉक स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में श्रेष्ठतम दो-दो प्रविष्टियां जिले स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु भेजी गई। इन्हीं समस्त प्राप्त प्रविष्टियों की प्रदर्शनी आज राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के कम्युनिटी हॉल में लगाई गई।

इन प्रविष्टियां का मूल्यांकन जनपद की एस आर जी टीम करुणेश मिश्रा आलोक श्रीवास्तव मदनेस मिश्रा द्वारा किया गया। सभी बच्चों को ड्राइंग किट वितरित की गई। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने सभी प्रतिभागी बच्चों शिक्षकों अधिकारियों एवं अन्य सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन राज शर्मा ने किया तथा कार्यक्रम का संयोजन जिला समन्वयक प्रशिक्षण योगेश पांडे तथा जिला समन्वयक निपुण सौरभ शुक्ला द्वारा किया गया।

Related posts