विमान हादसा से ईरान-इसराइल युद्ध तक… जानिए आज की 10 बड़ी खबरें!

अजमल शाह
अजमल शाह

12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 265 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। AAIB (Aircraft Accident Investigation Bureau) ने अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत जांच शुरू कर दी है।
ब्रिटेन की तकनीकी जांच टीम भी अहमदाबाद रवाना हो गई है, क्योंकि हादसे में 53 ब्रिटिश नागरिकों की जान गई है।

भारत की चेतावनी: ईरान-इसराइल युद्ध के बाद एडवाइजरी, उड़ानें प्रभावित

ईरान-इसराइल युद्ध: अब तक का सबसे बड़ा हमला, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

बीती रात इसराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया। हमले में IRGC चीफ़ हुसैन सलामी और वैज्ञानिक फिरेदून अब्बासी की मौत हो गई है। ईरान ने इमरजेंसी घोषित की है, एयरस्पेस बंद कर दिया गया है। अमेरिका ने खुद को हमले से अलग बताया है।
इजराइल ने कहा – “ऑपरेशन जारी रहेगा।”

भारत की एडवाइजरी: ईरान और इसराइल में रह रहे भारतीय सतर्क रहें

भारत सरकार ने ईरान और इसराइल में रह रहे भारतीयों के लिए चेतावनी जारी की है:

  • अनावश्यक यात्रा से बचें

  • सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें

  • सोशल मीडिया पर दूतावासों के अपडेट्स देखें

लखनऊ नगर निगम अधिवेशन 26 जून को, नए पार्षद चुने जाएंगे

लखनऊ नगर निगम में 26 जून को विशेष अधिवेशन बुलाया गया है, जिसमें कार्यकारिणी समिति के 6 नए सदस्यों की नियुक्ति होगी।
सभी पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है, और सुरक्षा के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

CM योगी ने मथुरा-कानपुर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा और कानपुर में विकास योजनाओं का प्रजेंटेशन देखा:

कानपुर: ₹37,000 करोड़ की 61 परियोजनाएं

मथुरा: विरासत संरक्षण, यातायात सुधार

वृंदावन: अष्टसखी मंदिरों तक नई सड़कें

“धार्मिक स्थलों की गरिमा बनी रहनी चाहिए” – सीएम

CM योगी के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द

अहमदाबाद हादसे के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजकीय शोक का माहौल है।

प्रयागराज में संकेत बोर्ड विवाद: प्रचार के लिए PWD बोर्ड पर पोस्टर

रामबाग फ्लाईओवर के पास PWD के साइन बोर्ड को प्रचार माध्यम बना दिया गया है। बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर आगंतुकों को दिशा जानने में असुविधा दे रहे हैं। नागरिकों ने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है – “संगम की गरिमा बनी रहनी चाहिए।”

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का निधन

संजय कपूर (53) का UK में हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पोलो खेलते समय उन्हें अटैक आया और उनकी मृत्यु हो गई।

IPS हेमंत कुटियाल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की NOC

2011 बैच के तेजतर्रार आईपीएस हेमंत कुटियाल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दी है। अब वे केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

तेल की कीमतों में उछाल: युद्ध का असर ग्लोबल मार्केट पर

ईरान-इसराइल युद्ध के असर से ब्रेंट क्रूड और नायमेक्स में 10% उछाल दर्ज हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ईंधन की कीमतों में आने वाले दिनों में और वृद्धि हो सकती है।

गर्मी से तड़पते यूपीवालों के लिए राहत की फुहारें या फिर धूल की मार?

Related posts