पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल का 75वां जन्मदिन मनाया गया….

बांगरमऊ, उन्नाव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेश अग्रवाल का 75वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। नगर के हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित एक सभागार में आयोजित समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर नरेश अग्रवाल का जन्मदिन मनाया तथा उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।


इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने कहा कि नरेश अग्रवाल पर राजनीतिक जीवन में अक्सर दल बदल के आरोप लगाए जाते रहे हैं। लेकिन उन्होंने कभी व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता देकर राजनीति नहीं की।

उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल ने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को अपनी राजनीति का प्रमुख आधार बनाया। उनके नेतृत्व में व्यापारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया गया। कार्यक्रम के आयोजक अंबर अग्रवाल ने कहा कि नरेश अग्रवाल का लंबा राजनीतिक जीवन रहा है और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया।

जन्मदिन समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर संगठन के कृष्ण कुमार, राजू गुप्ता, अंकित अग्रवाल, सूरज, महेन्द्र अग्रवाल, कमलेश कुमार, संदीप अग्रवाल, अनिल, अतुल रस्तोगी, आशय रस्तोगी, राघव रस्तोगी, कल्लू गुप्ता, गिरीश वर्मा, नगर पंचायत फतेहपुर 84 के अध्यक्ष मिथिलेश जायसवाल, कुबेर व अजय गुप्ता आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक अंबर अग्रवाल ने आगंतुको को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts