दिल्ली तंदूर बनी! 45°C की मार, 3 दिन बारिश राहत फिर 50°C का खतरा

शकील सैफी
शकील सैफी

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली-NCR में साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी समेत कई इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। तेज धूप, गर्म हवाएं और उमस ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है।

दिल्ली की सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। हालांकि कुछ लोग और सैलानी अभी भी India Gate जैसे पर्यटन स्थलों पर घूमते और सेल्फी लेते नजर आए।

गर्मी से बचने के लिए लोग कर रहे ये उपाय

भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग अब अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, वे सिर ढककर, पानी की बोतल साथ रखकर और छाता लेकर निकल रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दिल्ली की गर्मी इस बार असहनीय होती जा रही है। दिन में कुछ मिनट धूप में खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है।

Heatwave से स्वास्थ्य पर बड़ा असर

तेज गर्मी और लू का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ने लगे हैं। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि बिना जरूरत दोपहर में घर से बाहर न निकलें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हल्का और ताजा भोजन करें। धूप में जाते समय सिर ढकें। बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।

दिल्ली में 3 दिन बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज रात से मौसम करवट ले सकता है। अगले 3 दिन तक बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि राहत ज्यादा लंबी नहीं होगी, क्योंकि तीन दिन बाद मौसम साफ होते ही तापमान फिर तेजी से बढ़ सकता है।

50°C तक पहुंच सकता है तापमान!

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हीटवेव जारी रही तो आने वाले दिनों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्ली-NCR के लोगों को अभी से सतर्क रहने की जरूरत है।

दिल्ली में इस समय सिर्फ गर्मी नहीं, बल्कि Heatwave Emergency जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, इसलिए अगले कुछ दिन बेहद अहम हैं।

Related posts

Leave a Comment