दिल्ली दहली! लाल किला मेट्रो के बाहर कार ब्लास्ट- देश अलर्ट पर

अजमल शाह
अजमल शाह

सोमवार शाम करीब 6:30 बजे दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास अचानक जोरदार धमाका हुआ। आसमान में धुएं के गुबार उठे, कारें धू-धू कर जलने लगीं और आसपास का इलाका पलक झपकते ही अफरातफरी में बदल गया।

“इतना ज़ोरदार धमाका कभी नहीं सुना!”

चश्मदीद दुकानदार ने बताया, “मैं तीन बार गिरा! लगा कि धरती फट जाएगी।”
हादसा इतना भीषण था कि पास खड़ी 5–6 कारें और ई-रिक्शा जलकर राख हो गए, दुकानों के शीशे तक टूट गए।

LNJP अस्पताल ने दी भयावह अपडेट

एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अब तक 15 घायलों को लाया गया, जिनमें 8 की मौत हो चुकी है।
तीन की हालत गंभीर है, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। दिल्ली पुलिस फिलहाल सिर्फ 1 मौत की पुष्टि कर रही है, लेकिन अस्पताल सूत्रों ने संख्या और बढ़ने की आशंका जताई है।

मौके पर 8 दमकल गाड़ियां, फॉरेंसिक और ATS टीम पहुंची

घटनास्थल पर 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। फॉरेंसिक और आतंकवाद जांच टीमें मौके पर पहुंचकर विस्फोट की प्रकृति का पता लगा रही हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा — “फिलहाल किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।”

पंजाब–हरियाणा में भी हाई अलर्ट

धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। राजधानी के सभी मेट्रो स्टेशनों और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

“जब लाल किला मेट्रो के बाहर कारें जलने लगें, तो सवाल सिर्फ ये नहीं कि धमाका कैसे हुआ, बल्कि ये भी कि अगली बार कहां होगा?”

“हिंदू धर्म भी पंजीकृत नहीं है!” — भागवत का कांग्रेस पर सटायर भरा वार!

Related posts

Leave a Comment