उन्नाव । रंगकर्मी /अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन पर एक शोक सभा उदय सांस्कृतिक संस्थान, उन्नाव के तत्वावधान में रंगकर्मियों ने रूही आर्ट सिविल लाइन में रखी जिसमें रंगमंच और फिल्मों में नाना पाटेकर जी के किए गए अभिनय को याद करते हुए उनको याद किया गया, सभी रंगकर्मियों ने कहा उनके सादा जीवन,अभिनय करने का अंदाज और उनका काम हमेशा याद किया जाएगा।
रंगकर्मी मो.जब्बार अकरम ने बताया डायरेक्टर प्रकाश झा सर के निर्देशन में उनकी एक वेब सीरीज संकल्प में हमने 2023 इलाहाबाद में शूटिंग की थी जिसमें नाना पाटेकर जी भी आए हुए थे लेकिन उनका सीन अलग था हमारा सीन अलग था हमने भी उसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है नाना पाटेकर जी संकल्प वेब सीरीज में मुख्य भूमिका में है, शोक सभा में रंगकर्मी मो.जब्बार अकरम, एस.के.टाइगर,
राघवेंद्र सिंह , शफी अहमद, रफीक अहमद, शैलेंद्र तिवारी ने भी हिस्सा लिया और रंगकर्मी /अभिनेता नाना पाटेकर जी को याद किया।
