‘पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी!’— सत्ता का नशा या कानून की हार?

मध्य प्रदेश के सतना जिले से सामने आया मामला समाज और सिस्टम—दोनों को झकझोर देने वाला है। रामपुरबघेलान क्षेत्र में बीजेपी पार्षद के पति अशोक सिंह पर आरोप है कि उसने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का आरोप पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 6 महीने बाद दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। डर और धमकी के कारण महिला लंबे समय तक चुप रही। शिकायत करने पर पुलिस को…

Read More

केक काटते ही उड़ी चिंगारी! बच्चों के बीच बर्थडे Celebration बना खतरा

तेलंगाना के महबूबाबाद जिले के केसामुद्रम कृषि बाजार में आयोजित एक जन्मदिन समारोह उस वक्त विवादों में आ गया, जब केक काटने के दौरान चिंगारियां उड़कर वहां मौजूद स्कूली छात्रों पर गिर गईं। यह कार्यक्रम वेम नरेंद्र रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में कैसे पहुंचे स्कूली छात्र? मिली जानकारी के अनुसार, इस समारोह में कांग्रेस विधायक मुरली नाइक के समर्थक स्थानीय स्कूलों के छात्रों को लेकर पहुंचे थे।बच्चे मंच के बेहद पास खड़े थे, उसी दौरान केक काटने के लिए sparkling crackers का इस्तेमाल किया…

Read More

राष्ट्रपति समुद्र की गहराइयों में! INS कलवरी से कारवार तक ऐतिहासिक यात्रा

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्नाटक के कारवार बंदरगाह स्थित INS कदंबा नौसेना अड्डे का दौरा करेंगी।इस दौरे को ऐतिहासिक बनाने वाली बात यह है कि राष्ट्रपति INS कलवरी (S-21) पनडुब्बी में सवार होकर समुद्री यात्रा करेंगी। इसकी पुष्टि राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से की गई है। दूसरी राष्ट्राध्यक्ष, जो पनडुब्बी में करेंगी समुद्री सफर राष्ट्रपति मुर्मू, पनडुब्बी में यात्रा करने वाली दूसरी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष होंगी। यह दौरा न सिर्फ symbolic strength दिखाता है, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति सर्वोच्च संवैधानिक समर्थन का भी संकेत देता है। पहले…

Read More

“थैले में ‘बेटे का शव’ और बस का टिकट — यही है सरकारी इलाज!”

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले से सामने आई यह घटना भले एक सप्ताह पुरानी हो, लेकिन इसकी गूंज आज भी सरकारी दावों पर करारा तमाचा जड़ रही है।चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान चार साल के मासूम की मौत हो गई, लेकिन असली दर्द इसके बाद शुरू हुआ — जब पिता को अपने बेटे का शव थैले में भरकर बस से गांव ले जाना पड़ा। यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की असफलता की चलती-फिरती चार्जशीट है। 70 किलोमीटर की उम्मीद, अस्पताल में टूटा सपना जानकारी…

Read More

BMC Election: क्या शरद पवार ने अजीत पवार के आगे टेक दिए घुटने?

महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर करवट बदलती दिख रही है। नगर निगम और BMC चुनावों से पहले जो घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, उन्होंने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या NCP (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार, अपने भतीजे और डिप्टी CM अजीत पवार के सामने राजनीतिक रूप से कमजोर पड़ते नजर आ रहे हैं? चाचा-भतीजा फिर करीब? सीट शेयरिंग बनी सियासी पहेली 15 जनवरी को प्रस्तावित नगर निगम और BMC चुनावों से पहले यह चर्चा तेज है कि अजीत…

Read More

“बंगाल या बांग्लादेश?” गिरिराज सिंह के बयान से ममता बनर्जी पर सियासी भूचाल

बिहार से आई एक तीखी राजनीतिक टिप्पणी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में उबाल ला दिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सत्ता में बने रहने के लिए बंगाल को “धीरे-धीरे बांग्लादेश” बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है। गिरिराज सिंह का सीधा हमला मीडिया से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, “एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ ममता बनर्जी बांग्लादेशी…

Read More

मां या कातिल? मराठी न बोलने पर 6 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या!

कहते हैं मां अपने बच्चे के लिए ढाल बनती है, लेकिन महाराष्ट्र के नवी मुंबई से आई यह खबर ममता की परिभाषा पर ही सवाल खड़े कर देती है। यहां एक मां ने अपनी 6 साल की मासूम बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि बच्ची मराठी भाषा में बात नहीं कर पाती थी। क्या है पूरा मामला?  घटना कलंबोली इलाके की गुरुसंकल्प सोसाइटी की है। एक आईटी इंजीनियर, उसकी पत्नी और 6 साल की बेटी यहां रहते थे। बच्ची को बचपन से बोलने में हल्की परेशानी थी और…

Read More

RSS की तारीफ और कांग्रेस में हलचल! दिग्विजय सिंह का पोस्ट किसे चुभा?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 1990 के दशक की एक दुर्लभ तस्वीर साझा करते हुए RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की खुलकर तारीफ की है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस पोस्ट में दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश को टैग किया—जिसे कांग्रेस आलाकमान के लिए एक सीधा संदेश माना जा रहा है। Quora Screenshot से उठा सियासी तूफान दिग्विजय सिंह द्वारा…

Read More

डैशकैम ने खोली दरिंदगी की परतें! उदयपुर गैंगरेप केस में CEO समेत 3 अरेस्ट

राजस्थान के उदयपुर से सामने आए गैंगरेप मामले ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। एक आईटी फर्म की महिला मैनेजर के साथ कार के अंदर गैंगरेप किए जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं जितेश प्रकाश सिसोदिया – GKM IT Firm के CEO, शिल्पा सिरोही – कंपनी की Women Executive Head, गौरव सिरोही – शिल्पा के पति। पीड़िता के अनुसार, तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। Medical Report में रेप की पुष्टि पीड़िता की मेडिकल जांच…

Read More

न्यू ईयर की रात, पुलिस ऑन फायर! ‘आघात’ में अपराधियों की नींद उड़ी

नए साल के जश्न से पहले जब दिल्ली countdown mode में थी, तभी Delhi Police ने ‘Operation Aaghat’ लॉन्च कर दिया।पूरी रात चले इस अभियान का मकसद साफ था— organized crime को welcome नहीं, warning देना। जहां शहर नए साल की तैयारी कर रहा था, वहीं अपराधियों का New Year plan पुलिस ने Cancel कर दिया। South-East Delhi बना Action Ground ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत South-East District को hotspot बनाया गया, जहां लंबे समय से active criminal networks पर  direct crackdown किया गया। अब तक की कार्रवाई में— करीब 300…

Read More