नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की पहली एडवाइजरी काउंसिल बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश में बढ़ते आर्थिक संकट के कारण अगले एक साल में केंद्र सरकार घुटनों पर आ जाएगी। दिल्ली में आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है और सरकार इस संकट को संभाल नहीं पाएगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी भविष्यवाणियां गलत साबित नहीं होतीं।…
Read MoreCategory: देश
‘इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद’, असम के CM हिमंत सरमा की अपील; ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की विभिन्न ईदगाह और कब्रिस्तान कमेटियों की उस पहल का स्वागत किया है, जिसमें मुस्लिम समुदाय से आगामी बकरीद पर गो-वध नहीं करने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री ने इसे सामाजिक और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह पहल राज्य के बहुसंख्यक सनातन समुदाय की भावनाओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य ईद कमेटियां भी आगे आकर इसी तरह की अपील जारी करेंगी, ताकि…
Read Moreमार्को रूबियो की पीएम मोदी से मुलाकात, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बताया वैश्विक शांति का आधार
नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। वैश्विक भलाई के लिए साथ मिलकर काम करेंगे भारत और अमेरिका बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। पीएम मोदी ने लिखा कि दोनों देशों के बीच…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम दौरे पर, नाथुला सीमा का भी करेंगी भ्रमण
नई दिल्ली/गंगटोक: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई से सिक्किम के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जिनमें सिक्किम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह और भारत-चीन सीमा स्थित नाथुला का दौरा प्रमुख रूप से शामिल है। 26 मई को गंगटोक पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 मई की दोपहर गंगटोक स्थित लिबिंग आर्मी हेलिपैड पर पहुंचेंगी। इसके बाद वे लोक भवन जाएंगी और राजधानी गंगटोक में स्थित देउराली के नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ तिब्बतोलॉजी तथा रिज पार्क स्थित…
Read More14 साल बाद कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मदर हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल का किया दौरा
कोलकाता: अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शनिवार को अपनी पत्नी के साथ कोलकाता का दौरा किया, जो करीब 14 साल बाद किसी अमेरिकी विदेश मंत्री की इस शहर में यात्रा मानी जा रही है। इस दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। कोलकाता एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत मार्को रुबियो का विमान शनिवार सुबह लगभग 6 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरा, जहां भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के प्रतिनिधियों…
Read Moreलद्दाख में भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश, मेजर जनरल समेत 3 घायल; जांच कमेटी गठित
लेह: लद्दाख सेक्टर में भारतीय सेना का चीता लाइट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें डिवीजन कमांडर मेजर जनरल सचिन मेहता और दो पायलट घायल हो गए। राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और किसी की जान को खतरा नहीं है। यह हादसा बीते 20 मई को लद्दाख के दुर्गम इलाके में हुआ था, जहां मौसम और भौगोलिक परिस्थितियां अक्सर चुनौतीपूर्ण रहती हैं। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के…
Read Moreरेलवे रनिंग स्टाफ को बड़ा तोहफा, वंदे भारत-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत 155 ट्रेनों पर मिलेगा हाई स्पीड भत्ता
प्रयागराज: भारतीय रेलवे ने रनिंग स्टाफ को बड़ी राहत देते हुए देश की 155 प्रमुख ट्रेनों को आधिकारिक रूप से हाई स्पीड श्रेणी में शामिल कर लिया है। इस फैसले के बाद इन ट्रेनों का संचालन करने वाले लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर (गार्ड) को विशेष हाई स्पीड भत्ते का लाभ मिलेगा। रेलवे के इस निर्णय से कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 5 हजार से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी सूची में वंदे भारत, राजधानी,…
Read Moreदिल्लीवासियों को बड़ी राहत, अब जरूरत के हिसाब से लगेगा जल बोर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज; शुल्क में 70% तक छूट
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने पानी और सीवर इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क को लेकर बड़ा जनहित फैसला लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब जल बोर्ड का इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज संपत्ति की वास्तविक जल आवश्यकता के आधार पर तय किया जाएगा। पहले पूरे प्रिमाइसेस के आधार पर शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब लोगों को बड़ी राहत देते हुए इस प्रणाली में बदलाव किया गया है। सरकार के मुताबिक नए नियमों के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज केवल नए निर्माण या अतिरिक्त निर्माण पर ही लागू होगा। यदि किसी भवन का पुनर्निर्माण किया जाता है…
Read Moreमेक इन इंडिया को बड़ी मजबूती, शिरडी में हर साल बनेंगे 5 लाख आर्टिलरी शेल; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन
मुंबई: भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के शिरडी में स्थापित किए गए अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स में अब हर साल करीब 5 लाख आर्टिलरी शेल यानी तोप के गोले तैयार किए जाएंगे। इसे देश के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा आर्टिलरी गोला-बारूद उत्पादन केंद्र माना जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कंपनी का दावा…
Read Moreपहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो, आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; व्यापार-रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
कोलकाता: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो अपनी पहली भारत यात्रा पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच गए हैं। चार दिनों के इस महत्वपूर्ण दौरे को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। रूबियो के आगमन को लेकर कोलकाता में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। अपने कोलकाता दौरे के बाद वह आज नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी अहम मुलाकात प्रस्तावित है। मदर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि भारत दौरे…
Read More