
मोबाइल की हर notification पर दिल धड़क रहा है… “शायद रिजल्ट आ गया!” मां-बाप की नजरें, दोस्तों के मैसेज और खुद का डर—सब एक साथ दबाव बना रहे हैं। लेकिन असली सवाल ये है… आखिर कब आएगा वो दिन?
ये सिर्फ रिजल्ट नहीं… लाखों छात्रों की उम्मीद, डर और भविष्य का फैसला है।
CBSE 12वीं: इंतजार अब आखिरी स्टेज पर
Central Board of Secondary Education ने 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी कर दिया है। अब 12वीं के छात्र countdown mode में हैं। संभावना साफ है अप्रैल के आखिरी सप्ताह या मई के पहले हफ्ते में रिजल्ट आ सकता है। यानी कभी भी “Result OUT” की breaking news आ सकती है।
ICSE बोर्ड: एक साथ 10वीं-12वीं रिजल्ट
Council for the Indian School Certificate Examinations भी पीछे नहीं है। 10वीं और 12वीं—दोनों के नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक आने की पूरी संभावना। Students अपना रिजल्ट results.cisce.org पर चेक कर सकेंगे।
UP Board: सबसे बड़ा रिजल्ट, सबसे ज्यादा टेंशन
Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad— देश का सबसे बड़ा बोर्ड, और सबसे ज्यादा इंतजार भी यहीं। 10वीं और 12वीं—दोनों के रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आ सकते हैं। हालांकि official confirmation अभी नहीं…लेकिन अंदरखाने तैयारी पूरी बताई जा रही है।
UP Board का रिजल्ट सिर्फ परीक्षा नहीं, पूरे परिवार की प्रतिष्ठा का सवाल बन जाता है।
उत्तराखंड बोर्ड: पहाड़ों से आएगा रिजल्ट
Uttarakhand Board of School Education— परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच खत्म हुईं। अब छात्र ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि जल्द ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
झारखंड बोर्ड: कभी भी आ सकता है रिजल्ट
Jharkhand Academic Council— 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी हो सकता है।
Official वेबसाइट—jac.jharkhand.gov.in जहां एक क्लिक में पूरी मेहनत का फैसला दिखेगा।
क्या रिजल्ट ही सब कुछ है?
एजुकेटर प्रभाष बहादुर कहते हैं, हर साल वही कहानी— रिजल्ट आया, comparison शुरू, pressure peak पर। लेकिन सच्चाई ये है नंबर आपकी capability का पूरा पैमाना नहीं होते। India में education system अब भी marks-driven है…लेकिन दुनिया skills-driven हो चुकी है। रिजल्ट आपकी कहानी का एक chapter है, पूरी किताब नहीं।
रिजल्ट आएगा कोई खुश होगा, कोई disappointed। लेकिन असली फर्क वहां पड़ेगा आप उस रिजल्ट को कैसे handle करते हैं।क्योंकि जिंदगी का सबसे बड़ा सच ये है Marks आपको define नहीं करते, आपकी next move करती है। और याद रखिए ये अंत नहीं, सिर्फ शुरुआत है।
