IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल बनी दुल्हन… और पंजाब बना उसका राजा

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

आज पॉइंट्स टेबल सिर्फ नंबर नहीं… एक “दुल्हन” बन चुकी है। और इस दुल्हन के सिर पर ताज है — पंजाब किंग्स का। बाकी टीमें? कोई बाराती, कोई मेहमान… और कुछ तो अभी भी एंट्री गेट ढूंढ रहे हैं। IPL 2026 का ये सीजन अब दिलचस्प मोड़ पर है, जहां हर मैच सिर्फ जीत-हार नहीं… पोजिशन की राजनीति बन चुका है।

पंजाब की बादशाहत: टेबल का दूल्हा

यहां कोई मुकाबला नहीं… सिर्फ दबदबा है। पंजाब किंग्स 11 अंकों के साथ नंबर 1 पर 6 मैच, 5 जीत, 0 हार… और एक मैच बारिश की भेंट। NRR +1.420… मतलब सिर्फ जीत नहीं, धमाकेदार जीत। ये टीम खेल नहीं रही… राज कर रही है।

पीछा करते दावेदार: RCB और RR

राजा के पीछे दो मजबूत दावेदार खड़े हैं।

  1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु — 8 अंक
  2. राजस्थान रॉयल्स — 8 अंक

दोनों टीमों के पास मौका है… लेकिन फिलहाल सिंहासन दूर दिख रहा है। ये रेस लंबी है… और हर रन मायने रखता है।

मिड टेबल का महायुद्ध

यहां लड़ाई सबसे खतरनाक है — क्योंकि हर टीम बराबरी पर है।

  • सनराइजर्स हैदराबाद — 6 अंक
  • दिल्ली कैपिटल्स — 6 अंक
  • गुजरात टाइटंस — 6 अंक

यहां एक जीत आपको टॉप 3 में ला सकती है…और एक हार आपको नीचे धकेल सकती है। मिड टेबल… IPL का असली रणभूमि है।

खतरे में टीमें: CSK, LSG और KKR

कुछ बड़े नाम… लेकिन फॉर्म गायब।

  1. चेन्नई सुपर किंग्स — 4 अंक
  2. लखनऊ सुपर जायंट्स — 4 अंक

दोनों टीमें लगातार हार से जूझ रही हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने आखिरकार पहली जीत दर्ज की लेकिन अभी भी 9वें नंबर पर। नाम बड़े हैं… लेकिन खेल छोटा पड़ रहा है।

सबसे नीचे: मुंबई का संघर्ष

कभी IPL की सबसे खतरनाक टीम… आज सबसे नीचे। मुंबई इंडियंस — सिर्फ 2 अंक। 5 मैच में 4 हार…और NRR भी -1.076

IPL 2026 Points Table (सजी हुई दुल्हन)

क्रम टीम मैच जीत हार NRR अंक
1 पंजाब किंग्स 6 5 0 +1.420 11
2 RCB 6 4 2 +1.171 8
3 राजस्थान 6 4 2 +0.599 8
4 हैदराबाद 6 3 3 +0.566 6
5 दिल्ली 5 3 2 +0.310 6
6 गुजरात 5 3 2 +0.018 6
7 CSK 6 2 4 -0.780 4
8 LSG 6 2 4 -1.173 4
9 KKR 7 1 5 -0.879 3
10 मुंबई 5 1 4 -1.076 2

खेल अभी बाकी है…

आज पॉइंट्स टेबल “दुल्हन” की तरह सजी है… लेकिन शादी अभी पूरी नहीं हुई। पंजाब किंग्स अभी राजा है…लेकिन IPL का इतिहास कहता है — कहानी पलटते देर नहीं लगती। एक मैच… एक ओवर… एक खिलाड़ी  और पूरी टेबल बदल सकती है।

क्योंकि IPL में ताज सिर पर नहीं… फॉर्म पर टिकता है।

प्रियंका का वार: महिला बिल- सीटों और सिस्टम पर उठाए तीखे सवाल

Related posts

Leave a Comment