Blog

अखिलेश से दूरी, राहुल गांधी से बढ़ी नजदीकी! यूपी चुनाव से पहले छोटी पार्टियों का रुख किस ओर?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। इसी बीच प्रदेश की कई छोटी पार्टियां और क्षेत्रीय नेता कांग्रेस की ओर रुख करते दिखाई दे रहे हैं। पहले समाजवादी पार्टी के साथ रहे इन दलों और नेताओं की अब कांग्रेस से उम्मीदें बढ़ी हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे पर अच्छी सहमति बनती है तो इन…

Read More

लखनऊ में बाढ़ से हाहाकार! कॉलोनियों से पलायन, प्लासियो मॉल तक पहुंचा गोमती का पानी; 11 ट्रांसफार्मरों की बिजली बंद

लखनऊ: राजधानी में गोमती नदी का बढ़ता जलस्तर अब उन इलाकों तक पहुंच गया है, जिन्हें अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जाता था। बाढ़ के पानी से लाखों लोग अपने घरों में फंस गए हैं, जबकि कई कॉलोनियों से परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। प्लासियो मॉल और एमार गोमती ग्रीन्स सोसाइटी के आसपास भी पानी पहुंच गया है। फैजुल्लागंज और इटौंजा में हालात सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। फैजुल्लागंज और बीकेटी में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त…

Read More

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों पर घमासान! बातचीत से पहले कांग्रेस ने तैयार की अपनी रणनीति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे पर इसी महीने बातचीत शुरू होने की उम्मीद है। दोनों दलों ने चुनाव एक साथ लड़ने का ऐलान कर रखा है, लेकिन सीटों को लेकर दोनों ओर से लगातार बयानबाजी जारी है। इसे कांग्रेस की ओर से दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। बातचीत शुरू होने से पहले कांग्रेस ने उन सीटों को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर ली है, जिन पर उसकी खास नजर है। कांग्रेस गठबंधन…

Read More

राज्यसभा उम्मीदवारों के ऐलान से पहले बड़ा मंथन, बीएल संतोष आज सीएम योगी से करेंगे मुलाकात; सुल्तानपुर में भी अहम बैठक

लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष सोमवार को लखनऊ पहुंचेंगे। राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक घोषणा से ठीक पहले उनकी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से होने वाली मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात के बाद बीएल संतोष सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे, जहां काशी क्षेत्र में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच समन्वय बैठक होगी। भाजपा ने अभी तक उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। छह अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे…

Read More

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़…….

उन्नाव। नवाबगंज बहेरिया खुर्द/कटहरु। ग्राम बहेरिया खुर्द, पोस्ट कटहरु में लेट्स गिव होप फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराई तथा आवश्यक दवाओं का लाभ उठाया। शिविर के सफल आयोजन में शिवम पाल एवं धर्मेंद्र सिंह यादव की प्रमुख भूमिका रही। ग्रामीणों के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान जांच मशीनों के संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति बेहद महत्वपूर्ण थी। ऐसे समय में विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने से स्वास्थ्य जांच का कार्य…

Read More

पति-पत्नी के 19 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी…….

उन्नाव।में समस्त थानों के महिला हेल्पडेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त थाना अजगैन से 07, महिला थाना, थाना मौरावां, थाना कोतवाली सदर, थाना पुरवा से 02-02, थाना औरास, थाना सोहरामऊ, थाना माखी व थाना आसीवन से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श…

Read More

उन्नाव में डीसीएम ने बाइक को मारी टक्कर, 16 साल की छात्रा की मौत, मामा घायल………

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के रऊ चौराहे के पास शनिवार रात डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके मामा भी घायल हो गए। दोनों अब्बासपुर से दहौली स्थित घर जा रहे थे। घटना की जानकारी रविवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने दी। सफीपुर थाना क्षेत्र के दहौली गांव निवासी राम सेवक की 16 वर्षीय बेटी खुशी शनिवार रात अपने मामा के साथ बाइक से घर जा रही थी। परिजनों के अनुसार, उसके मामा अब्बासपुर…

Read More

यूपी में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चार्जिंग होगी आसान, 238 जगहों पर नए चार्जिंग स्टेशन बनाने को मंजूरी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच चार्जिंग की सुविधा बढ़ाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रदेश में 238 स्थानों पर नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। प्रधानमंत्री ई-ड्राइव योजना के तहत उत्तर प्रदेश रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (यूपीआरईवी) इन चार्जिंग स्टेशनों को विकसित कर रही है। स्वीकृत 238 स्थानों में से 99 के लिए समझौता ज्ञापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 139 स्थानों पर यह प्रक्रिया लंबित है। एनसीआर क्षेत्र में गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 39,…

Read More

बिजनौर में जनसभा की अनुमति रद्द होने पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, बोले- प्रशासन को हाईकोर्ट में घसीटेंगे

बिजनौर: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य की शेरकोट में प्रस्तावित जनसभा की अनुमति रद्द होने के बाद सियासत गरमा गई है। मौर्य ने पुलिस-प्रशासन पर अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा की सूचना करीब डेढ़ महीने पहले दी गई थी, ऐसे में कार्यक्रम से एक दिन पहले अनुमति रद्द करने का कोई औचित्य नहीं है। जनसभा की तैयारी में 25 लाख रुपये खर्च होने का दावा स्वामी प्रसाद मौर्य ने…

Read More

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर लुटियंस दिल्ली में बवाल, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी; कई हिरासत में

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लुटियंस दिल्ली में रविवार को लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जंतर-मंतर और इंडिया गेट के आसपास प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की हुई। बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आप और आइसा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने कड़ी सुरक्षा और कई स्तर की बैरिकेडिंग के बीच जंतर-मंतर तक मार्च निकालने की कोशिश की। वहीं, आम आदमी…

Read More