Blog

यूपी में पंचायत चुनाव की राह तेज, राम औतार सिंह बने ओबीसी आयोग के अध्यक्ष; आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण तय करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति राम औतार सिंह को इस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आयोग पंचायत चुनावों में आरक्षण निर्धारण की सिफारिश करेगा। पांच सदस्यीय आयोग में पूर्व जज और वरिष्ठ अधिकारी शामिल गठित आयोग में अध्यक्ष राम औतार सिंह के साथ कुल पांच सदस्य शामिल किए गए हैं। इनमें दो सेवानिवृत्त अपर जिला जज और…

Read More

यूपी के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूनिफॉर्म अनिवार्य, राज्यपाल का सख्त आदेश; अनुशासन और सुरक्षा पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यूनिफॉर्म अनिवार्य होगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध कॉलेजों को यह सख्त निर्देश जारी किया। इसके साथ ही शिक्षकों को भी अपने आचरण को लेकर सख्त चेतावनी दी गई है। सभी कॉलेजों में लागू होगी एकरूप ड्रेस कोड व्यवस्था राज्यपाल ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और राज्य विश्वविद्यालय अपने-अपने स्तर पर छात्रों के लिए यूनिफॉर्म का रंग और डिजाइन तय करेंगे।…

Read More

सीएम योगी का जीरो टॉलरेंस एक्शन, वक्फ संपत्तियों और छात्रवृत्ति अनियमितता मामले में मेरठ के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निलंबित

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। शासन ने मेरठ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रुहेल आजम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर वक्फ संपत्तियों से जुड़ी अनियमितताओं, छात्रवृत्ति योजनाओं में गड़बड़ी और सरकारी धन के गबन जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में सहयोग नहीं करने और दस्तावेज छिपाने के आरोप मामला वर्ष 2012 से 2017 के बीच की अवधि से जुड़ा बताया जा रहा है,…

Read More

UP में आसमान से बरस रही आग, पश्चिमी जिलों में लू का कहर, बांदा में 48 डिग्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मेरठ/बांदा: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। पश्चिमी यूपी से लेकर बुंदेलखंड तक हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बुधवार को जहां वेस्ट यूपी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा और यहां पारा 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक लू और प्रचंड गर्मी जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी में लगातार चौथे दिन 40 डिग्री से ऊपर तापमान बुधवार को वेस्ट…

Read More

जेवर एयरपोर्ट के पास बनेगा मेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अलीगढ़ में खुलेंगे निवेश और रोजगार के बड़े द्वार

ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी तेज हो गई है। यमुना सिटी में एयरपोर्ट के आगे और टप्पल-बाजना के बीच करीब 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एक नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना से अलीगढ़ जिले में बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 8 हजार हेक्टेयर में विकसित होगा नया औद्योगिक हब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की योजना के अनुसार, यह पूरा क्षेत्र औद्योगिक, आवासीय और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए विकसित…

Read More

48 डिग्री में उबल रहा बांदा! क्या पेड़ों की कटाई, खनन और पहाड़ों के दोहन ने बिगाड़ा जिले का पर्यावरण संतुलन?

बांदा: उत्तर प्रदेश का बांदा जिला भीषण गर्मी की मार से झुलस रहा है। बुधवार को यहां का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक दर्ज तापमानों में शामिल रहा। लगातार बढ़ती गर्मी को लेकर अब पर्यावरणविद, वैज्ञानिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी चिंता जता रहे हैं। उनका मानना है कि जिले में तेजी से बिगड़ता इको सिस्टम इस भयावह स्थिति की बड़ी वजह बनता जा रहा है। खनिज संपदा से भरपूर बांदा में नदियों और पहाड़ों का बड़े पैमाने पर दोहन हो रहा है। केन…

Read More

BJP vs CJP! अखिलेश यादव के एक पोस्ट से यूपी की सियासत में हलचल, क्या ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनेगी नया डिजिटल हथियार?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में सोशल मीडिया अब सिर्फ प्रचार का माध्यम नहीं, बल्कि नैरेटिव सेट करने का सबसे बड़ा मंच बनता जा रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के एक छोटे से पोस्ट ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सिर्फ तीन शब्द लिखे — “BJP बनाम CJP”। इस एक लाइन के पोस्ट के बाद राजनीतिक हलकों में ‘CJP’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब तक भाजपा के खिलाफ ‘पीडीए’ यानी पिछड़ा, दलित…

Read More

‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ पर तेज हुई तैयारी, 45 हजार छात्राओं को मिल सकती है मुफ्त स्कूटी; सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने ‘रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना’ को जमीन पर उतारने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सरकारी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त स्कूटी देने की इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की और पात्रता व मेरिट से जुड़े नियम जल्द तय करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की इस योजना के तहत पहले चरण में करीब 45 हजार…

Read More

सास के अंतिम संस्कार में पहुंचा दामाद सरयू में समाया! स्नान के दौरान मगरमच्छ ने दबोचा, घंटों से जारी है तलाश

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने ग्रेटर नोएडा से आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ खींचकर गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। पुलिस, स्थानीय मल्लाह और वन विभाग की टीम युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन घंटों बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मिली जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय दीपक शर्मा…

Read More

केरल में ‘13 नंबर’ का डर! मंत्री नहीं लेना चाहते इस नंबर की कार, मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा

तिरुवनंतपुरम: केरल की नई सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा तो हो गया, लेकिन सचिवालय के भीतर एक पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया है। राज्य सरकार की कैबिनेट में शामिल कोई भी मंत्री 13 नंबर वाली सरकारी कार इस्तेमाल करने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि एक बार फिर ‘13 नंबर’ को लेकर अंधविश्वास और राजनीति पर बहस तेज हो गई है। कांग्रेस नीत यूडीएफ सरकार बनने के बाद जब मंत्रियों को सरकारी गाड़ियों का आवंटन शुरू हुआ, तब 1 से 12…

Read More