Blog

RCB जीतते ही माल्या बोले – मैंने सपना देखा था!, सर आपने कर्ज़ छोड़ दिया था!

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत ने सिर्फ़ बेंगलुरु के फैंस को ही नहीं, बल्कि सबसे ‘चर्चित’ भगोड़े विजय माल्या को भी जज़्बाती कर दिया। एक्स (Twitter नहीं, अब X) पर माल्या ने टीम को बधाई दी और कहा, “मेरा सपना था कि ट्रॉफी बेंगलुरु में आए।” “सपने तो अच्छे थे साहब, बस लोन चुकाने का भी एक देख लेते।” कोहली, गेल, डिविलियर्स… और फिर माल्या की याददाश्त माल्या ने अपनी भावुक पोस्ट में याद किया कि उन्होंने युवा विराट कोहली को चुना, और टीम में…

Read More

‘शांति चाहिए, मगर अपनी शर्तों पर’: बिलावल भुट्टो का नया पाकिस्तानी स्क्रिप्ट

न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने प्रेस से बात करते हुए भारत से शांति की इच्छा जताई — लेकिन ज़ाहिर है, शांति उन्हीं शर्तों पर जो इस्लामाबाद की स्क्रिप्ट में लिखी हो। असम में बाढ़ का तांडव: सरकार क्या पकोड़े तलने में व्यस्त है बिलावल साहब बोले, “भारत बिना सबूत हमें दोषी ठहरा देता है,” मानो अब तक पकड़े गए हर आतंकी के मोबाइल में PUBG खेलते हुए पाकिस्तान का झंडा ही नहीं दिखा हो। पहलगाम हमला और पाकिस्तान की…

Read More

असम में बाढ़ का तांडव: सरकार क्या पकोड़े तलने में व्यस्त है

असम में पिछले कई दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण बाढ़ ने पूरी स्थिति को अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, इस समय राज्य के 21 जिलों में 1506 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ के पानी का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे जान-माल का नुकसान बढ़ता जा रहा है। पिछले 5 दिनों में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 18 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। यह आंकड़ा हर रोज़ बढ़ता जा रहा है, और सवाल…

Read More

“मोदी का सरेंडर!” राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने भोपाल में एक पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। एक ओर जहां वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा किए गए फोन कॉल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी को “सरेंडर” करने वाला बताते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के शेरों और शेरनियों का बचाव करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कभी नहीं झुकी, चाहे फिर वो 1971 की भारत-पाक युद्ध हो या आज का राजनीतिक माहौल। राहुल ने कहा, “इतिहास गवाह है, BJP-RSS हमेशा झुकते हैं, जबकि…

Read More

आरसीबी का जश्न! कोहली, गेल और डिविलियर्स का दिल छूने वाला पल

बेंगलुरु के फैन्स के लिए वो लम्हा आ ही गया, जब आईपीएल-18 की चमचमाती ट्रॉफी विराट कोहली के हाथों में थी, और उनके साथ थे क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स। 18 साल, 275 मुकाबले, और 4 फाइनल्स के बाद, कोहली ने ट्रॉफी को चूमा और सारे दर्शक झूम उठे। लेकिन ये जीत अकेले कोहली की नहीं थी – ये गेल और डिविलियर्स की भी जीत थी, जिन्होंने आरसीबी के लिए अपनी ज़िंदगी के सबसे धमाकेदार साल खेले। गेल और डिविलियर्स की ट्रॉफी में अहम भूमिका गेल और डिविलियर्स आरसीबी के…

Read More

जानिए ताजा अपडेट- सेंसेक्स और निफ्टी का क्या हुआ हाल?

दो दिन की गिरावट के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में राहत की एक लहर आई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 192.73 अंक की बढ़त के साथ 80,930.24 पर खुला। वहीं, एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 9.55 अंक चढ़कर 24,552.05 पर पहुंच गया। मंगलवार को जहां सेंसेक्स में 636.24 अंक की गिरावट आई थी, वहीं आज निवेशकों ने राहत की सांस ली है। फायदा और नुकसान आज सेंसेक्स में कुल 30 कंपनियों के शेयरों में से 22 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें एचडीएफसी बैंक,…

Read More

क्या आज के राशिफल में आपके लिए है खुशखबरी? जानें!

आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लाया है तो कुछ के लिए चेतावनी। आइए जानें चंद्र राशि के आधार पर लेखक: पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत। मेष (Aries) मेष राशि के जातकों को आज कठिनाई से बचने के लिए कड़ी मेहनत और निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। आप में से बहुतों को सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए सतर्कता और सूझबूझ जरूरी होगी। खर्च और निवेश पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा। परिवार और संबंधों में सहजता बनाए रखें, और कामकाजी जीवन में नया मोड़ आएगा।…

Read More

हादसे में खत्म हुआ पूरा परिवार: क्या इंसान की जान से सस्ती है रफ्तार?

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र के नोगावा चौकी के पास सजेली फाटक पर देर रात करीब 2 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहा एक ही परिवार मौत की नींद सो गया। 9 लोगों की मौके पर ही मौत तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को इतनी ज़ोर से टक्कर मारी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई — जिनमें 2 पुरुष, 3 महिलाएं और 4…

Read More

सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी फिसला… विदेशी निवेशक बोले – अभी नहीं भाई

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार ने ऐसा मूड दिखाया जैसे हैंगओवर अब तक गया ही नहीं। सेंसेक्स 636 अंक लुढ़क गया और निफ्टी ने भी 174 अंक का गोता लगाया। विदेशी निवेशकों ने अपनी गठरी समेट ली, और बाजार कहने लगा – “बचाओ रे बाबा!” ओ तेरी! ट्रंप का बनारसी ठंडाई कनेक्शन: सिंगल माल्ट छोड़ अब देसी जोश में विदेशी निवेशकों की निकासी: जैसे शादी में मेहमान खा-पीकर बिना गिफ्ट निकल जाएं 2,589 करोड़ रुपये की विदेशी निकासी बाजार को वैसे ही लगी जैसे शादी में बिरयानी खत्म हो जाए…

Read More

ओ तेरी! ट्रंप का बनारसी ठंडाई कनेक्शन: सिंगल माल्ट छोड़ अब देसी जोश में

लगता है डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की चाय छोड़कर बनारस की ठंडाई को हाथों हाथ लिया है। नहीं तो ऐसा कौनसा अमेरिकी नेता होगा जो कभी परमाणु युद्ध रोक देता है, कभी चीन को टैरिफ की मिर्ची चखाता है, और कभी-कभी खुद को “शांति का दूत” घोषित कर देता है? अब भला ये सब सिंगल माल्ट के बस की बात है? ठंडाई में जो जोश है, वो अमेरिका की व्हिस्की में कहां! ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान का 48 घंटे वाला सपना, भारत ने 8 घंटे में तोड़ डाला परमाणु युद्ध?…

Read More