
बिहार चुनाव 2025 में महागठबंधन का हाल ऐसा हो गया है जैसे किसी बैंड पार्टी में दो दूल्हे आ जाएं। जहां NDA एकजुटता का ढोल बजा रही है, वहीं महागठबंधन की बैंडबाजा बारात में तालमेल की जगह तालमेल्ला बज रहा है।
सूत्रों की मानें तो गठबंधन के अंदर के दल अब अपनी-अपनी सीटों पर अपने-अपने ‘हीरो’ उतार रहे हैं। गठबंधन का मतलब अब सिर्फ तस्वीर में साथ और मैदान में मुकाबला!
इन 8 सीटों पर मचा घमासान – दो-दो योद्धा, एक ही रणभूमि
सीट | पार्टी 1 का उम्मीदवार | पार्टी 2 का उम्मीदवार |
---|---|---|
कहलगांव | RJD – रजनीश यादव | कांग्रेस – प्रवीण कुशवाहा |
लालगंज | RJD – शिवानी शुक्ला | कांग्रेस – आदित्य राणा |
बछबारा | CPI – अवधेश राय | कांग्रेस – गरीब दास |
गौराबोराम | RJD – अफजल अली | VIP – संतोष सहनी |
वारिसलीगंज | RJD – कुमारी अनिता | कांग्रेस – मंटन सिंह |
राजापाकर | कांग्रेस – प्रतिमा दास | |
बिहार शरीफ | कांग्रेस – ओमेर खान | |
रोसड़ा | कांग्रेस – बीके रवि |
इस चुनावी फिल्म में इंटरवल नहीं – बस ट्विस्ट ही ट्विस्ट!
- बछबारा में CPI और कांग्रेस आमने-सामने।
- गौराबोराम में तो वीआईपी और राजद में भाई-भाई आमने-सामने – भाई vs भाई = वोटर हैरान!
- लालगंज में शिवानी बनाम आदित्य, मतलब गठबंधन की गाड़ी में दो ड्राइवर!
“यह Mahagathbandhan नहीं, Maha-Mismatch है।” “यह चुनाव रणनीति नहीं, राजनीतिक रोलरकोस्टर है।”
महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं, NDA की राह हुई आसान?
जहां BJP और NDA हर सीट पर सिंक्रोनाइज तरीके से रैली और प्रचार कर रहे हैं, वहीं विपक्ष के सामने खुद से लड़ने की चुनौती है।

इस “महाभारत” में अर्जुन भी दो हैं और गांडीव भी दो! अब देखना ये है कि भीष्म की तरह जनता किस ओर तीर छोड़ेगी।
चुनाव से पहले ही फाइनल राउंड शुरू!
अगर ऐसे ही चलता रहा तो कैंडिडेट लड़ेंगे एक-दूसरे से, जनता हँसेगी दोनों पर!