“BB19 में कौन है ‘इरिटेशन का इंस्टिट्यूट’? नाम सुनकर TV बंद कर देंगे!”

बिग बॉस का नया सीज़न हर बार ड्रामा की डिलीवरी तो करता है, लेकिन इस बार डेली डोज़ ऑफ इरिटेशन कुछ ज्यादा ही हो गया है।घर के कुछ सदस्य ऐसे हैं जो या तो ओवरएक्टिंग में Ph.D. कर रहे हैं, या फिर बिना मतलब के मुद्दों को महाभारत बना रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन कंटेस्टेंट्स के बारे में जो दर्शकों की सहनशीलता की परीक्षा ले रहे हैं: नेहल चुडासमा – “सीक्रेट रूम से लौटी, और माहौल खराब कर डाला” नेहल जब तक सीक्रेट रूम में थीं, तब तक…

Read More

Forbes Index Update: अरबों में नहीं, अब आधा ट्रिलियन क्लब में मस्क

एलन मस्क ने एक बार फिर दौलत के स्काईक्रैपर पर अपना फ्लैग लगा दिया है। फ़ोर्ब्स रीयल-टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को मस्क की नेटवर्थ कुछ समय के लिए 500.1 अरब डॉलर रही। बाद में यह 499 अरब डॉलर से थोड़ी ऊपर स्थिर रही। यानि अब अगर मस्क छींक भी लें, तो उनका नेटवर्थ कुछ करोड़ ऊपर-नीचे हो जाता है। टेस्ला, स्पेसएक्स और xAI: मस्क की अरबों वाली तिकड़ी एलन मस्क की दौलत का मुख्य स्रोत: टेस्ला में 12% हिस्सेदारी स्पेसएक्स की ग्रोथ और वैल्यूएशन xAI (Artificial Intelligence) की एंट्री…

Read More

PoK में बवाल! प्रदर्शन बन गया पब्लिक बनाम पुलिस युद्ध

पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर (PoK) के चम्याती इलाके में बुधवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों ने हालात को बिगाड़ दिया।प्रदर्शन के दौरान- 3 पुलिसकर्मी मारे गए। करीब 150 पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है। सरकार का बयान: “हिंसा नहीं, बातचीत ही रास्ता है” PoK के प्रधानमंत्री चौधरी अनवारुल हक़ और संघीय मंत्री तारिक फज़ल चौधरी ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंसा की पुष्टि करते हुए कहा-“हिंसा के ज़रिए कोई लक्ष्य हासिल…

Read More

“एक थे बापू, एक थे शास्त्री – दोनों ने गढ़ा भारत का रास्ता!”

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने न केवल भारत को आज़ादी दिलाई बल्कि सत्य, अहिंसा और आत्मबल की ऐसी ताकत दिखाई जो दुनिया के लिए मिसाल बन गई।उनका “स्वदेशी आंदोलन” महज विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का अभियान नहीं था, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की नींव थी। खादी पहनना सिर्फ वस्त्र नहीं, विचारधारा पहनने जैसा था। गांधी जी ने बताया कि स्वतंत्रता सिर्फ राजनीतिक नहीं, आर्थिक और सामाजिक भी होनी चाहिए। आज जब भारत मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की राह पर है, तो यह बापू के सपनों का ही आधुनिक रूप…

Read More

CM योगी बोले: गांधी-शास्त्री के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पुष्पांजलि के साथ राष्ट्र के इन दोनों महान विभूतियों के योगदान को याद करते हुए कहा- “गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से देश को जोड़ा, शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी।” “डबल इंजन सरकार उनके सपनों को जमीन पर उतार रही है” मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और उत्तर…

Read More

“गली का कुत्ता भी न खाए ऐसा खाना!” – आज़म खान का जख्मी एक्सप्रेस

सपा के दिग्गज नेता आज़म खान ने एक बार फिर ज़ुबान खोली और दिल का गुबार भी निकाला। बोले – “अखिलेश यादव मेरे बेटे जैसे हैं, लेकिन मैं सफाई नहीं देता रहूंगा हर बार।” और फिर जो लाइन उन्होंने मारी, वो Twitter पर ट्रेंड करने लायक थी- “गली का कुत्ता भी वैसा खाना नहीं खाता जैसा मुझे जेल में दिया गया!” (“भाई, इंसान को इंसान ही रहने दो, कुत्तों को मत घसीटो।”) मुलायम से इश्क, अखिलेश से शिकवा? मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा, “वो मेरी जान थे। अब…

Read More

लखनऊ में बवाल: जो राम को लाए हैं’ बजा तो चलने लगे पत्थर

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में स्थित काशीराम कॉलोनी में बुधवार रात नवरात्रि जागरण के दौरान उस वक्त बवाल हो गया जब भक्तों की टोली ‘जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे’ गाने के साथ लौट रही थी। गाने को लेकर दो युवकों ने विरोध जताया और देखते ही देखते बात पथराव तक पहुंच गई। डीजे पर भक्ति गीत बज रहा था, नशे में धुत युवकों ने किया विरोध श्रद्धालुओं की टोली ज्योति लेकर ज्वाला माता मंदिर से लौट रही थी। जैसे ही वह सदरौना के पास पहुंची, डीजे…

Read More

काशी की आत्मा खामोश हुई: पंडित छन्नूलाल मिश्रा नहीं रहे

भारतीय शास्त्रीय संगीत के आकाश से आज एक अनमोल तारा टूट गया। पद्म विभूषण से सम्मानित महान गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का आज (गुरुवार) सुबह 4:15 बजे वाराणसी में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बीएचयू मेडिकल इंस्टिट्यूट में उनका इलाज चल रहा था। आजमगढ़ से बनारस तक: सुरों की साधना का सफर पंडित जी का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर गांव में हुआ था। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने अपने…

Read More

बहराइच हत्याकांड: नरबलि, हत्या या पागलपन?

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से आई इस खबर ने पूरे प्रदेश को दहला दिया है। नवरात्रि के अंतिम दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां दो किशोरों की हत्या कर एक किसान ने खुद को परिवार सहित आग के हवाले कर दिया। खेत में कहासुनी, फिर दो किशोरों की बेरहमी से हत्या गांव निंदुरपुरवा टेपरहा निवासी किसान विजय मौर्य ने बुधवार को सनी और सूरज नामक दो किशोरों को खेत पर काम के लिए बुलाया। किशोरों ने मना किया, तो विवाद बढ़ा। मौके पर मौजूद किशन…

Read More

बरेली हिंसा में 81 गिरफ़्तार, मौलाना तौक़ीर रज़ा भी शामिल

उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार 26 सितंबर को हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्यवाही तेज़ हो गई है। अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें चर्चित इस्लामी विद्वान और AIMC (Ittehad-e-Millat Council) के अध्यक्ष मौलाना तौक़ीर रज़ा ख़ान का नाम भी शामिल है। क्या हुआ था 26 सितंबर को? बरेली में ‘I Love Mohammad’ अभियान के समर्थन में एक रैली निकाली गई थी। यह रैली धार्मिक भावना से जुड़ी थी, लेकिन अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया।पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। कुछ…

Read More