अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने इलाहबाद-झाॅसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..









निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वर्ता

    झांसी (देवेश प्रताप सिंह राठौर) उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गाॅधी सभागार में इलाहाबाद-झाॅसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद में अवस्थित मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का परिचय प्राप्त करते हुए बताया कि  इलाहाबाद-झाॅसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 10 जनपद आते हैं जिसमें प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी एवं ललितपुर सम्मिलित हैं, उन्होंने प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके उपरान्त उपस्थित प्रतिनिधियों को सभी प्रस्तावित मतदेय स्थलों के नाम एवं उनके अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों के संबंध में जानकारी दी गई।

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक प्रतिनिधि से व्यक्तिगत संवाद स्थापित करते हुए प्रस्तावित मतदेय स्थलों के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी संबंधित पक्षों से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की।

    अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इलाहाबाद-झाॅसी खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन हेतु जनपद में 43 मतदान स्थल थे जिनमें जिन बूथों में 1400 से अधिक मतदाता हो गए हैं।उन बूथों में सहायक बूथ बनाते हुए अब जनपद में कुल की कुल 47 मतदान स्थल हो गए हैं।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन 2026 की निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया निर्वाचन की अधिसूचना का दिनांक- 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार),नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक- 06 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार),नाम निर्देशनों की संवीक्षा हेतु दिनांक- 07 अक्टूबर, 2026 (बुधवार),नाम वापसी हेतु अंतिम दिनांक- 09 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान का दिनांक-23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार), मतदान का समय- पूर्वाह्न 8.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक, मतगणना का दिनांक-27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार), वह दिनांक जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) करा लिया जायेगा।

    बैठक के दौरान प्रस्तावित सभी मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सहमति व्यक्त की गई तथा किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई।

     

Related posts