उन्नाव। बांगरमऊ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप कटियार के कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कुलदीप कटियार ने कहा कि माताजी का निधन पूरे प्रदेश के लिए दुखद है। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति पूरे परिवार को प्रदान करें। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन लाल दिवाकर, अमरेश पटेल, मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह, सोनू सिंह, वैभव शर्मा, जगदीश राजपूत, मंडल अध्यक्ष व विभिन्न गांवों के प्रधानों सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
