सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत स्काउट एंड गाइड और स्वयंसेवी के माध्यम से छात्राओं का जागरूक कार्यक्रम आयोजित

झाँसी।आर्य कन्या महाविद्यालय, झाँसी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत स्काउट एंड गाइड और स्वयंसेवी के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में छात्रों को जागरूक कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. स्वाति भदौरिया के मार्गदर्शन में किया गया।


प्राचार्या प्रो. स्वाति भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि स्वयं एवं दूसरों के जीवन की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी है।


इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राओं को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। उन्होंने हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।


इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपमाला दुबे ने किया। इस कार्यक्रम में प्रो. कल्पना निरंजन, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. किरन सिंह, डॉ. समिता सचान, डॉ. अपर्णा चौबे, डॉ. रेनू शिवहरे, डॉ. प्रियंका, सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Related posts