पटाखा ले जा रही दो बाइक टकराईं, धू-धूकर जलीं, उन्नाव में 2 युवक झुलसे, सड़क पर पड़े तड़पते रहे

उन्नाव। में दो बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ। दोनों बाइक धू-धूकर जलने लगीं। पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर पटाखा ले जाया जा रहा था। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह से झुलस गए औप सड़क पर पड़े तड़पते रहे। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर करीब 1:45 बजे की हसनगंज कोतवाली की है।

स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और पुलिस को सूचना दी। मौलवी खेड़ा मजरा बरुआहर के करन (22) और असोहा थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के मनोज (50) शनिवार को काम पर से घर लौट रहे थे। मौलवी खेड़ा मजरा बरुआहर के करन (22) और असोहा थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के मनोज (50) शनिवार को काम पर से घर लौट रहे थे। करन सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करता है, जबकि मनोज रोलर ड्राइवर है। दीपावली का त्योहार होने से शनिवार को दोनों ने जल्दी काम बंद कर दिया था। इसके बाद बाइक से घर के लिए निकले थे। दोपहर करीब 1:45 बजे दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।

फरहदपुर पुलिया के पास मोहान की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक पर लदे पटाखों में जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी।

घटनास्थल पर धुएं का गुबार छा गया। सीएचसी में इलाज के दौरान दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के मुताबिक, आग और धमाके की चपेट में आने से दोनों युवक बुरी तरह झुलस गए हैं। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक की टक्कर के तुरंत बाद तेज धमाका हुआ और आग की लपटों के साथ धुआं उठने लगा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक बाइक पर पटाखे लदी होने की बात सामने आई है। हालांकि, धमाके की वास्तविक वजह और बाइक पर लदी सामग्री की प्रकृति की पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम और सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया हादसे की जानकारी मिलते ही हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद एसडीएम शालिनी तोमर और सीओ तेज बहादुर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ बोले- दीपावली के लिए ले जा रहे थे पटाखे सीओ तेज बहादुर सिंह ने बताया कि हसनगंज थाना क्षेत्र के फरहदपुर गांव के सड़क मार्ग पर दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। बाइक पर कुछ पटाखे भी ले जाए जा रहे थे। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हुए हैं।

Related posts