झांसी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी विकास कुमार के निर्देशन मे पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन एवं व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री प्रिया सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रामवीर सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना नवाबाद क्षेत्रांतर्गत सिविल लाइन क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सर्राफा बाजार एवं बड़ा बाजार तथा थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत मुख्य सदर बाजार में पैदल गश्त की गई।
पैदल गश्त के दौरान बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा व्यापारियों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही बाजारों में सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
झाँसी पुलिस द्वारा धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर भ्रमणशील रहकर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी की जा रही है
धनतेरस पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह के नेतृत्व में जनपद के प्रमुख बाजारों एवं सर्राफा बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त
