आर्थिक जागरूकता से सशक्त होगा गांव, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने ग्रामीणों को किया जागरूक

उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर टीकवामऊ में ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से ग्राम टिकवामऊ, जैतीपुर में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को बचत का महत्व, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक पंकज कुमार, उप महाप्रबंधक अनुराधा साहू, प्रबंधक नम्रता किरण, अग्रणी जिला प्रबंधक आर.के. गौतम, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक सुमित कुमार तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, उन्नाव के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार सहाजवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा उप क्षेत्रीय प्रबंधक आशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रबंधक यादवेंद्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, नवाबगंज शाखा प्रबंधक चंदन मिश्रा, जैतीपुर शाखा प्रबंधक शुभम मिश्रा तथा हर्षित शर्मा ने सहभागिता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ने, उपलब्ध वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों में वित्तीय समझ विकसित कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts